रात के समय में ट्रेन से सफर करना काफी अच्छा लगता है. इसकी बड़ी वजह है कि सफर कब पूरा हो जाता है पता ही नहीं चलता. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आपकी आंख लगी हुई हो... और बीच में आपका स्टेशन गुजर जाए तो क्या होगा? यकीनन आप परेशान तो होंगे ही. बस इसी डर से कई लोग ट्रेन में सोन से बचते हैं.
अगर नींद के दौरान आपका स्टेशन निकल जाए, तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. दरअसल रेलवे के कुछ नियम इस सिचुएशन में आपकी मदद कर सकते हैं.
अगर आपकी आंख देर से खुली और ट्रेन आपके स्टेशन से आगे निकल गई है, तो सबसे पहले ट्रेन में मौजूद टीटीई से बात करें. उन्हें पूरी जानकारी दें. कई बार टीटीई आगे के सफर और वापस जाने के सही तरीके के बारे में अच्छे से बताते हैं. इससे आपकी आगे की परेशानी कम हो सकती है.
अगर आप अपने स्टेशन से आगे निकल गए हैं और वापस लौटना चाहते हैं, तो आपको नया टिकट तो लेना ही होगा. जिस क्लास में आप सफर करना चाहते हैं, आप उस क्लास का टिकट ले सकते हैं. बिना नया टिकट लिए सफर करने पर आपको बिना टिकट वाला यात्री माना जा सकता है. ऐसे में रेलवे नियम के हिसाब से जुर्माना भी लग सकता है.
जरूरी नहीं कि हमेशा यात्री की गलती से स्टेशन छूटे. कई बार रेलवे की वजह से भी स्टेशन छूट सकता है. जैसे ट्रेन का रूट अचानक डाइवर्ट कर दिया जाए. ऐसे में आपका स्टेशन मिश हो सकता है. ऐसे मामलों में यात्री टीडीआर (Ticket Deposit Receipt) के जरिए रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप तय समय के अंदर ही टीडीआर को फाइल कर दें.