मध्य प्रदेश के इंदौर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक अनोखी राखी तैयार की जा रही है. इस स्पेशल राखी को भगवान खजराना गणेश को अर्पित की जाएगी. ये राखी दुनिया की सबसे बड़ी राखी है. इस राखी की लंबाई 40 इंच और चौड़ाई भी 40 इंच है. ये भव्य सनातन राखी को भगवान को अर्पित की जाएगी.
24 सालों से तैयार की जा रही राखी-
पिछले 24 वर्षों से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय पालरेचा परिवार द्वारा तैयार की जा रही इस विशेष राखी में सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक संदेशों को समाहित किया गया है. यह राखी करीब ढाई माह की मेहनत से तैयार की जा रही है और इसमें देश के विभिन्न सांस्कृतिक केंद्रों से मंगाई गई विशेष सामग्री का उपयोग किया गया है.
भगवान खजराना को सबसे बड़ी राखी-
दरअसल मालवा की सांस्कृतिक राजधानी इंदौर में रक्षाबंधन पर भगवान खजराना गणेश को 40 इंच बाय 40 इंच की भव्य सनातन राखी अर्पित की जाएगी. जिसमें पालरेचा परिवार द्वारा लगातार 24वें वर्ष इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है. इस वर्ष राखी की थीम ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आधारित है. राखी में भगवान जगन्नाथ, बाबा महाकाल, मां वाग्देवी, महाकाली और महालक्ष्मी के स्वरूपों के माध्यम से राष्ट्र गौरव, सनातन संस्कृति, समृद्धि, शक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया है.
कैसे बनाई जा रही ये स्पेशल राखी-
वहीं, इस राखी को आकर्षक बनाने के लिए इसमें अलग-अलग तरह की कलाकारी की गई है. इसमें जरी का इस्तेमाल किया गया है. इस राखी को आकर्षक स्वरूप देने के लिए कोलकाता, जयपुर, मुंबई और सूरत से विशेष सलमा-सितारे, नग, मोती और जरी का उपयोग किया गया है. आयोजकों का कहना है कि यह केवल एक राखी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक एकता और धार्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है, जो पूरे देश को सकारात्मक संदेश देने का माध्यम बनेगी.
ये भी पढ़ें: