Advertisement

बिना AC-कूलर ठंडा-ठंडा कूल-कूल! 13 से इस फॉर्मूले पर काम कर रहे प्रतीक, जानें पूरी तरीका

राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले प्रतीक तिवारी इस अनोखे प्रयोग से इस गर्मी में भी बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं. वो रूफटॉप फार्मिंग करते हैं. प्रतीक कभी नौकरी करते थे, लेकिन उनके मन में कुछ अलग करने की सोच हमेशा से रही. प्रतीक तिवारी के इस अनूठे हरित प्रयोग से कई घरों में सिर्फ बिजली बिल ही कम नहीं हुआ, बल्कि लोगों का ताजी सब्जियां और हरा-भरा वातावरण भी मिला.

Jaipur News
रिदम जैन
  • जयपुर,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:08 PM IST

फार्मिंग की भी नई-नई तकनीक ईजाद हो रही हैं. इनमें रूफटॉप फार्मिंग शहरों में काफी ज्यादा चलन में है. इसकी मदद से गर्मी में बड़ी राहत पाई जा सकती है. जयपुर में एक घर इस बेहताशा गर्मी में बेहद कूल महसूस करा रहा है. रूफटॉप फार्मिंग की ये एक अनोखी तरकीब है, जिससे ना केवल ये हरा-भरा हो गया है, बल्कि इस तकनीक से कई और घरों को भी ये 'ग्रीन फॉर्मूला' दिया गया.

कभी नौकरी करते थे प्रतीक-
कभी वॉलमार्ट में अच्छी खासी नौकरी कर रहे प्रतीक हमेशा ये सोचते थे कि कब तक शहरों में रहने वाले लोग किसान की उगाई ऑर्गेनिक साग-सब्जी का बाजार में आने का इंतजार करते रहेंगे. दिमाग में लगातार कौंध रही इसी बात को उन्होंने टेरेस गार्डन का रूप देते हुए अपना पैशन बना लिया.

लिविंग ग्रींस ऑर्गेनिक्स नाम से पहल-
अपने इस छोटे से एक्सपेरिमेंट की कामयाबी ने प्रतीक की जिंदगी की दिशा ही बदल दी. और फिर उन्होंने लिविंग ग्रीन ऑर्गेनिक्स नाम से एक पहल की. अब क्योंकि कोई भी पौधा मिट्टी के बगैर तो पनप नहीं सकता. लेकिन प्रतीक ने सॉएल लेस यानि मिट्टी के बगैर ही रूफटॉप फार्मिंग का कामयाब प्रयोग किया.

इस हरित प्रयोग से कई लोगों को फायदा-
प्रतीक तिवारी के इस अनूठे हरित प्रयोग से कई घरों में सिर्फ बिजली बिल ही कम नहीं हुआ, बल्कि लोगों का ताजी सब्जियां, हरा-भरा वातावरण और नेचर के करीब रहने का ख्वाब भी पूरा हो रहा है. ये बात सच है कि कई बार बड़े समाधान किसी महंगी तकनीक में नहीं, बल्कि नेचर के बेहद सरल तरीकों में छिपे होते हैं. इन्हीं तरीकों से प्रतीक 'हर घर ऑर्गेनिक' की सोच लेकर निकले हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement