Advertisement

बेटी के अफेयर की भनक लगी तो पिता ने शादी की बात के लिए प्रेमी को मंदिर बुलाया और फिर जमकर की पिटाई

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पुरातन निवासी विशाल अहिरवार अपने परिजनों के साथ मऊरानीपुर के ग्राम धौर्रा निवासी युवती से शादी की बात करने पहुंचा था लेकिन वहां पहले से घात लगाए लड़की पक्ष के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया.

प्रेमी की पिटाई
gnttv.com
  • झांसी,
  • 23 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST
  • मंदिर में प्रेमी और परिजनों की बेरहमी से पिटाई
  • लड़के के घर वालों को भी जमकर पीटा

जब बात प्यार की आती है तो हर कोई अपने दिल की सुनना चाहता है, लेकिन कभी-कभी यह मासूम चाहत परिवार और समाज की सोच से टकरा जाती है. ऐसा ही कुछ मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां युवती के पिता ने अपनी बेटी के प्रेम संबंधों की भनक लगते ही शादी का बहाना बनाकर प्रेमी और उसके परिवार को मंदिर बुलाया और फिर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना में प्रेमी और उसके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

शादी की बात करने पहुंचा था युवक
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पुरातन निवासी विशाल अहिरवार अपने परिजनों के साथ मऊरानीपुर के ग्राम धौर्रा निवासी युवती से शादी की बात करने पहुंचा था लेकिन वहां पहले से घात लगाए लड़की पक्ष के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया. हमले में युवक सहित उसके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से धमकी देकर फरार हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

एक साल से चल रहा था अफेयर
बताया गया है कि विशाल और ग्राम धौर्रा की युवती के बीच पिछले एक साल से फोन पर बातचीत होती रही और दोनों एक-दूसरे से प्यार करते है और शादी करना चाहते हैं. इसी बात से नाराज होकर युवती के परिजनों ने योजना बनाकर युवक और उसके परिजनों को बुलाकर मारपीट की. उधर, युवती अपने परिजनों के खिलाफ अड़ गई है और हर हाल में प्रेमी से शादी करने की जिद पर कायम है.

शादी के लिए बुलाया और मारपीट शुरू कर दी
पीड़ित युवक विशाल ने बताया कि मैं दिल्ली में रहता हूं और मेरी प्रेमिका के पिता ने शादी की बात करने को हमें बुलाया था और जब हम लोग आए तो कोई बात नहीं की और सीधे मारपीट करने लगे.

युवती ने भी अपने पिता पर नाराजगी जताते हुए कहा, “ये मेरे पिता हैं, मेरी अभी शादी नहीं हुई. उन्होंने शादी की बात करने के बहाने प्रेमी और उसके परिवार पर हमला किया.”

रिपोर्ट-अजय झा

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement