Advertisement

Kanpur: पति को महंगा पड़ा बर्थडे पार्टी में डांस, पत्नी ने पुलिस बुलाया, इतने से नहीं बनी बात, पटरी पर सो गई महिला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बर्थडे पार्टी में पति के दूसरी महिलाओं के साथ डांस करने से पत्नी इतनी नाराज हुई कि रेलवे ट्रैक पर कटने चली गई. समय रहते लोगों ने महिला को बचा लिया. लेकिन ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Angry wife (Photo/Meta AI)
gnttv.com
  • कानपुर,
  • 19 जून 2025,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है. बर्थडे पार्टी में दूसरी महिला के साथ डांस करना एक पति को भारी पड़ गया. नाराज पत्नी ट्रेन से कटकर मरने के लिए चली गई. परिवार वालों ने किसी तरह से पत्नी समझाया, तब जाकर मामला शांत हुआ. ये पूरा माजरा कानपुर के मंधाना इलाके का है.

पति के लिए डांस करना पड़ा महंगा-
कानपुर में एक बर्थडे पार्टी में पति-पत्नी साथ पहुंचे थे. पत्नी दूसरे के साथ डांस करने लगी. हर कोई खुश था. लेकिन जब पति ने दूसरी महिला के साथ डांस करना शुरू किया तो पत्नी नाराज हो गई. नाराजगी इतनी बढ़ गई कि पत्नी मरने के लिए रेलवे लाइन पर चली गई. किसी तरह से परिवार वालों ने महिला को समझाया. अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि पत्नी एक बार फिर नाराज हो गई और सामने से आ रही मालगाड़ी के सामने लेट गई. लोगों ने किसी तरह से महिला को बचाया और उसके घर छोड़ा.

ट्रेन से कटने चली गई महिला-
यह मामला कानपुर के मंधाना इलाके का है, जहां दोपहर में रेलवे लाइन की पटरी के किनारे एक महिला खड़ी थी. अचानक महिला ट्रैक पर लेट गई. कुछ दूरी पर खड़े पति और सास दौड़कर उसके पास पहुंचे. ये देखकर महिला चिल्लाने लगी. महिला कहने लगी कि तुम दूसरों के साथ डांस करो, मैं कट जाऊंगी. काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला ट्रैक के किनारे आई.

इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर दूसरे के साथ डांस करने का आरोप लगा रहे थे. इसी दौरान सामने से एक मालगाड़ी आने लगी. महिला दौड़कर पटरी पर लेट गई. लेकिन समय रहते लोगों ने महिला को बचा लिया. इस दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई थी. लोगों ने उसे काफी समझाया और उसे उसके घर पहुंचाया.

पत्नी ने पुलिस बुला लिया था-
महिला की सास का कहना था मोहल्ले में बर्थडे पार्टी थी, वहां पर मेरी बहू और बेटा गए थे. मेरी बहू पहले 2 घंटे तक डांस करती रही, तब तक तो ठीक था. लेकिन इसके बाद जब मेरा बेटा डांस करने लगा तो वह नाराज हो गई. फिर उसने 112 पर फोन करके पुलिस को बुला लिया और मेरे बेटे को मरवाया भी था, फिर समझौता हो गया था. लेकिन आज फिर वह कटने के लिए रेलवे लाइन पर आ गई. समझाने पर मान नहीं रही है.

इस मामले में मंधना के चौकी इंचार्ज तनुज सिरोही का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. पत्नी ने 112 नंबर पर फोन किया था. पुलिस मौके पर आई थी. दोनों को समझकर चली गई थी. चौकी में मामला नहीं आया था.

(रंजय सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement