Advertisement

करवा चौथ पर खरीद रहे हैं पत्नी के लिए सोना? पहले जान लें ये बातें, वरना महंगे सोने के चक्कर में कट सकती है जेब

अगर आप इस करवा चौथ पर अपनी पत्नी को सोने के गहने गिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो खरीदारी से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेना आपके लिए फायदेमंद होगा. सोने की बढ़ती कीमतों के बीच थोड़ी सी लापरवाही आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है.

gold Jewellery buying tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

करवा चौथ का त्योहार हर शादीशुदा कपल के लिए बेहद खास होता है. इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, वहीं पति भी उन्हें खुश करने के लिए खास तोहफे देते हैं. अगर आप इस करवा चौथ पर अपनी पत्नी को सोने के गहने गिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो खरीदारी से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेना आपके लिए फायदेमंद होगा. सोने की बढ़ती कीमतों के बीच थोड़ी सी लापरवाही आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है. इसलिए गहनों का डिजाइन पसंद करने के साथ उनकी शुद्धता, वजन और कीमत की जानकारी भी जरूर लें.

सोने की शुद्धता जरूर जांचें
सोने के गहने खरीदते समय सबसे पहले उसकी शुद्धता की जांच करें. इसके लिए गहने पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क देखें. यह सोने की शुद्धता की पहचान करने में मदद करता है. बिना जांच किए सिर्फ डिजाइन देखकर गहने न खरीदें.

मेकिंग चार्ज पर करें बात
सोने के गहनों पर मेकिंग चार्ज डिजाइन और ज्वेलर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है. ऐसे में खरीदारी से पहले दूसरी दुकानों पर भी कीमत पता करें. आप दुकानदार से मेकिंग चार्ज कम करने के लिए मोलभाव कर सकते हैं. इससे आपके पैसे बच सकते हैं.

वजन और पक्का बिल जरूर लें
अगर गहने में पत्थर, मोती या नग लगे हैं, तो सोने का वजन और दूसरे सामान का वजन अलग-अलग पूछें. इससे आपको पता चलेगा कि आप असल में कितने ग्राम सोने के पैसे दे रहे हैं. खरीदारी के बाद पक्का बिल जरूर लें. बिल में सोने की शुद्धता, वजन, सोने की कीमत, मेकिंग चार्ज और GST की जानकारी जांच लें.

BIS हॉलमार्क को ऐसे पहचानें
गहने पर BIS का निशान, शुद्धता बताने वाला नंबर और छह अंकों का HUID कोड जरूर चेक करें. यह कोड हर हॉलमार्क वाले गहने की अलग पहचान होता है. अगर गहने पर 916 लिखा है, तो इसका मतलब है कि वह 22 कैरेट सोने का है. आप BIS Care ऐप के जरिए HUID कोड की जांच भी कर सकते हैं.

सोने का ताजा भाव पता करें
सोने की कीमत रोज बदलती है. इसलिए गहने खरीदने से पहले उस दिन का भाव जरूर पता करें. आप कितने कैरेट और कितने ग्राम का सोना खरीद रहे हैं, इसके हिसाब से कीमत का हिसाब लगाएं. साथ ही दुकानदार से मेकिंग चार्ज और GST की जानकारी भी लें.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement