Advertisement

Viral Video: 60 साल के बुजुर्ग पर आया 22 साल की युवती का दिल, साथ में गांववालों ने पकड़ा तो मंदिर में करा दी शादी

कटिहार में एक 60 साल के बुजुर्ग को एक 22 साल की युवती के साथ गांववालों ने पकड़ लिया. इसके बाद पंचायत ने दोनों की मंदिर में शादी करा दी. इस दौरान लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Katihar Unique Wedding
gnttv.com
  • कटिहार,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

बिहार के कटिहार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक 60 साल का बुजुर्ग 22 साल की युवती से प्यार करता था. दोनों चुपके-चुपके मिलते भी थे. लेकिन इस बार उनकी किस्मत खराब थी. जब दोनों चुपके-चुपके मिल रहे थे, तभी प्रेमी जोड़े की मुसीबत आ गई. गांववालों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद पंचायत ने अनोखा फैसला किया. इस प्रेमी जोड़े की मंदिर में शादी करा दी. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

22 साल युवती के प्यार में 60 साल का बुजुर्ग-
ये मामला कटिहार के मनिहारी प्रखंड के बाघमारा पंचायत के बाघमारा गांव का है. गांव के पार्वती मंदिर में 60 साल के एक बुजुर्ग सुग्रीम पासवान को 22 साल की युवती को मोहब्बत हो गई. युवती प्रेमी के गांव के बगल की रहने वाली है. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग पिछले 2 साल से चल रहा था. दोनों चुपके-चुपके मिलते थे. हर बार की तरह इस बार भी दोनों चुपके-चुपके मिल रहे थे, लेकिन तभी गांववालों ने देख लिया और मामला बिगड़ गया.

मंदिर में कराई शादी-
गांववालों ने दोनों को पकड़ लिया. गांववालों ने दोनों के प्रेम संबंध को शादी में बदलने की ठान ली. गांववालों ने गांव के ही पार्वती मंदिर में दोनों की शादी करा दी. बुजुर्ग शख्स ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया. इस दौरान पंडित ने मंत्र भी पढ़े. इसके बाद दोनों ने मंदिर में आशीर्वाद लिया. दोनों ने साथ  में जीने-मरने की कसम खाई. शादी के बाद दोनों काफी खुश थे. दोनों का कहना है कि हम हमेशा साथ रहेंगे.

खूब हो रही जोड़े की चर्चा-
जब दोनों की शादी हुई, उस समय काफी संख्या में लोग मंदिर में मौजूद थे. लोगों ने इस शादी की वीडियो बना लिया. इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस शादी की इलाके में खूब चर्चा हो रही है. हर जगह इस जोड़े की बात हो रही है.

(बिपुल राहुल की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement