Advertisement

'साहब चले गए हैं...', पिछले एक साल से ट्राई साइकिल के लिए ऑफिसों के चक्कर लगा रहा दिव्यांग

यूपी के कौशांबी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक दिव्यांग कह रहा है कि वो पिछले एक साल से ट्राई साइकिल के लिए ऑफिसों के चक्कर लगा रहा है. जब भी वो ऑफिस जाता है तो कहा जाता है कि साहब चले गए हैं.

Kaushambi News
अखिलेश कुमार
  • कौशांबी,
  • 13 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो सरकारी सिस्टम से जुड़ा है. इस वीडियो में एक दिव्यांग है, जो ट्राई साइकिल के लिए पिछले एक साल से कलेक्ट्रेट का चक्कर लगा रहा है. लेकिन अब तक उसको सिर्फ आश्वासन ही मिला है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ये वायरल वीडियो सरकारी सिस्टम पर एक सवाल बन गया है.

'साहब चले गए गए हैं'
इस वायरल वीडियो में दिव्यांग अपना दर्द सुना रहा है. इस दिव्यांग का मानना है कि अधिकारियों की तरफ से सिर्फ आश्वासन मिलता है. दिव्यांग का आरोप है कि हर बार ऑफिस पहुंचने पर उसे एक ही जवाब मिलता है कि "साहब चले गए हैं". वायरल वीडियो 11 अगस्त का बताया जा रहा है.

एक साल पहले किया था आवेदन- दिव्यांग
ये मामला कौशांबी जिलाधिकारी अमित पाल कार्यालय के बाहर की हैं, जहां एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी परेशानी वीडियो में बयां कर रहा है. सिराथू तहसील के निजामपुर नौगिरा निवासी दीनानाथ मिश्र का कहना है कि उसने ट्राई साइकिल के लिए करीब एक साल पहले आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उसे ट्राई साइकिल नहीं मिल सकी. 

वायरल वीडियो में दिव्यांग दीनानाथ कहते नजर आ रहे हैं कि वह कई बार कलेक्ट्रेट आ चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ यही कहा जाता है कि अधिकारी मौजूद नहीं हैं या साहब चले गए हैं.

8 साल पहले मिली थी ट्राई साइकिल-
दीनानाथ का कहना है कि करीब 8 साल पहले तत्कालीन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें ट्राई साइकिल दी थी, जो अब खराब हो चुकी है. मजबूरी में वह नई ट्राई साइकिल के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं.

जल्द उपलब्ध कराई जाएगी ट्राई साइकिल- प्रशासन
इस मामले में ज़ब विकलांग कल्याण अधिकारी विकास वर्मा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया की 13/7/2026 को इनका फॉर्म भरवा दिया गया था और 3 अगस्त को इनका शारीरिक परीक्षण करवाया गया है. जैसे ही हमें साइकिल प्राप्त होती है, इन्हें सबसे पहले उपलब्ध कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement