How to Make Hotel Style Tomato Chutney: 10 मिनट में बनाएं होटल जैसी टमाटर की चटनी, हफ्तों तक कर सकते हैं स्टोर

कई बार हम शादी-विवाह या होटल में टमाटर की चटनी खाते हैं तो उसका स्वाद याद रहता है. इसकी शिकायत रहती है कि इस तरह की चटनी घर पर नहीं बन पाती है. घर पर बनी टमाटर की चटनी का स्वाद अलग होता है. लेकिन आप घर पर होटल स्टाइल में टमाटर की चटनी बना सकते हैं. इसे बनाना काफी आसान है.

Tomato Chutney
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

टमाटर की चटनी ज्यादातर लोगों को पंसद आती है. हालांकि इसका स्वाद अलग-अलग होता है. टमाटर की चटनी को रोटी, पराठा, पूड़ी के साथ स्वाद से खाया जाता है. घर पर बनी चटनी का स्वाद होटल की टमाटर की चटनी से अलग होता है. ज्यादातर लोग होटल स्टाइल में टमाटर की चटनी घर पर नहीं बना पाते हैं. लेकिन इसे घर पर बनाना काफी आसान है. इसमें ज्यादा चीजों का इस्तेमाल भी नहीं होता है. चलिए आपको घर पर होटल स्टाइल में टमाटर की स्वादिष्ट चटनी बनाने का तरीका बताते हैं.

कैसे तैयार करें चटनी का मसाला?
होटल स्टाइल में टमाटर की चटनी बनाने के लिए मसाला तैयार करना सबसे अहम है. इसके लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म करते हैं और उसमें साबुत धनिया, जीरा, सरसों और मेथी दाना डालते हैं. इसकी अच्छी तरह से भून लेते हैं. साथ ही साबुत लाल मिर्च डालकर मसालों की खुशबू और रंग को बढ़ाया जाता है.

कैसे पकाएं टमाटर?
टमाटर की चटनी बनाने के लिए ताजे टमाटरों का इस्तेमाल किया जाता है. इससे चटनी का स्वाद बेहतर होता है. इसके लिए 4 टमाटर लेते हैं और उसे स्लाइस में काट लेते हैं. इससे टमाटर जल्दी गल जाता है. कढ़ाई में तेल डालें और उसमें कटे हुए टमाटरों को डालें. इसके बाद इसमें हल्दी, नमक और इमली भी डालें और इसे ठीक से पकाएं. इससे खट्टापन और स्वाद का संतुलन बनता है. पके हुए टमाटर को ठंडा होने के लिए रख दें.

कैसे तैयार करें टमाटर की चटनी?
अब जो टमाटर के मसाले तैयार किए गए हैं. उसको मिक्सी जार में डालें और उसको अच्छी तरह से पीस लें. इसके बाद इसमें ठंडा होने पर टमाटर को डालें. इसको अच्छी तरह से पीस लें. इससे पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा.

इसके बाद एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गर्म करें और उसमें एक चम्मच सरसों डालें. इसके बाद इसमें जीरा, चना दाल, उड़द दाल, हींग डालकर अच्छी तरह से पकाएं. इसके बाद इसमें 10-12 लहसुन, 8-10 करी पत्ता और 2-3 साबुत लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें. इसके बाद इसमें तैयार पेस्ट डालकर कुछ मिनट तक पकाएं. इसे तब तक पकाना है, जब तक इसका कलह गहरा न हो जाए. अब आपकी चटनी बनकर तैयार हो गई है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED