गर्मी के मौसम में इतनी गर्मी होती है कि कुछ भी ठंडा मिल जाता है तो मजा आ जाता है. अगर स्वादिष्ट मसाला छाछ मिल जाए तो दिन बन जाता है. ढाबे पर मसाले वाली छाछ आपने जरूरी पिया होगा, लेकिन अगर वो स्वाद आपको घर पर ही मिल जाए तो इस गर्मी में कितनी बड़ी राहत होगी. तड़के वाली मसालेदार छाछ से ना सिर्फ शरीर को ठंडक मिलती है, बल्कि पाचन भी दुरुस्त होता है. चलिए आपको बताते हैं कि घर पर कैसे ढाबे के स्वाद वाली मसाला छाछ बनाते हैं.
मसालेदार तड़का छाछ के लिए क्या चाहिए?
घर पर तड़के वाली मसालेदार छाछ बनाने के लिए ज्यादा कुछ चीजों की जरूरत नहीं होती है. चलिए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों की जरूरत होती है.
कैसे तैयार करें छाछ?
तड़के वाली मसालेदार छाछ बनाने के लिए सबसे पहले दही लेते हैं और उसमें पानी डालकर अच्छी तरह से फेंट लेते हैं. ये ध्यान रखें कि छाछ ज्यादा गाढ़ी ना हो और ज्यादा पतली भी ना हो. इसके बाद इसमें ठंडा पानी मिलाना चाहिए. इसे अच्छी तरह से तब तक मथना चाहिए, जब तक ऊपर झाग ना दिखाई देने लगे.
मसालेदार बनाने के लिए क्या डालें?
छाछ के मसालेदार बनाने के लिए इसमें कुछ जरूरी चीजों का डालना चाहिए. सबसे पहले इसमें काला नमक डालना चाहिए. इसके बाद एक खास चीज भुना हुआ जीरा पाउडर जरूर डालना चाहिए. इससे स्वाद बढ़ जाता है. इसके बाद कटा हुआ हरा धनिया और कटा हुआ पुदीना डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
कैसे बनाएं तड़का वाली छाछ?
जब मसालेदार छाछ तैयार हो जाए तो एक पैन लें और उसमें थोड़ा सा घी गर्म करें. इसके बाद इसमें राई डालें. जब राई के चटकने की आवाज आने लगे तो उसमें हींग, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें. जब तड़का तैयार हो जाए तो फौरन इसे छाछ में मिलाएं. इसके साथ ही छाछ को ढक दें. इससे तड़के की खुशबू छाछ में अच्छी तरह से मिल जाती है. अब आपकी तड़के वाली छाछ पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई है. अब आप इसका स्वाद ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: