Boondi Raita Recipe: 15 मिनट में घर में कैसे बनाएं शादी की पार्टी वाला बूंदी का रायता? जानें आसान रेसिपी

गर्मी के मौसम में बॉडी को ठंडक देने के लिए बूंदी रायता से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता. बूंदी रायता को घर पर भी आसानी से कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं. बूंदी रायता बनाने के लिए दही, नमक और बूंदी की जरूरत होती है. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए काली मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया जैसे चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Boondi Raita Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

गर्मी का मौसम आ गया है. ऐसे में बॉडी को ठंडा रखने के लिए कई तरह से उपाय किए जाते हैं. लोग तरह-तरह की रेसिपी किचन में बनाते हैं. कम मसालों वाली रेसिपी बनाते हैं. एक ऐसी ही रेसिपी है, जो गर्मी के लिए वरदान है. बूंदी का रायता गर्मी के लिए सबसे बेस्ट व्यंजन है. ये ठंडा होने के साथ स्वादिष्ट भी होता है. इसका इस्तेमाल किसी भी समय कर सकते हैं. बूंदी का रायता भारतीय घरों में खूब बनाया जाता है. इसे कुछ मिनटों में आसानी से बनाया जा सकता है. चलिए इसे घर पर बनाने का तरीका बताते हैं.

रायता बनाने का तरीका-
रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 कप दही मिलाना चाहिए. दही बहुत ज्यादा खट्टा नहीं होना चाहिए, हालांकि थोड़ा खट्टा जरूर होना चाहिए. इससे रायता का स्वाद बढ़ जाता है. इसके बाद दही को 3-4 मिनट अच्छी तरह से मिलाना चाहिए. दही में कोई गांठ नहीं रहना चाहिए. जब दही अच्छी तरह मिला लें तो उसमें 2 कप पानी मिलाएं. पानी की मात्रा उतनी ही होनी चाहिए, जितना दही हो. इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिला लें. बूंदी का रायता बनाते समय दही को थोड़ा पतला रखना चाहिए. क्योंकि दही में बूंदी डालने पर ये गाढ़ा हो जाता है.

कैसे डालना चाहिए बूंदी?
जब रायता अच्छी तरह से तैयार हो जाए तो उसमें बूंदी डालना चाहिए. इसके बाद 15 मिनट तक छोड़ देना चाहिए. ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि बूंदी अच्छी तरह से फूल जाए. आपको बता दें कि दही में बूंदी डालने से पहले उसे 15 मिनट के लिए पानी में भिगोना चाहिए. इससे बूंदी अच्छी तरह से फूल जाती है. दही में बूंदी मिलाकर कुछ देर छोड़ने के बाद बूंदी रायता तैयार हो जाता है.

स्वाद बढ़ाने के लिए क्या करें?
अगर आप बूंदी रायता का स्वाद और भी बढ़ाना चाहते हैं तो उसमें कुछ मसाले भी डाल सकते हैं. इसमें एक चम्मच भुना हुआ जारी पाउडर, आधा चम्मच काला नमक, लाल मिर्च, नमक और काली मिर्च पाउडर डालते हैं. इससे दही का स्वाद बढ़ जाता है. इसमें बारीक कटी हुई मिर्च और हरा धनिया भी मिला सकते हैं. पुदीने की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब बूंदी रायता पूरी तरह से तैयार हो चुका है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED