Suji Vegetable Nashta: सब्जियों और सूजी की इंस्टेंट टिक्की, झटपट करें तैयार

अगर आप स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद नाश्ता बनाना चाहते हैं तो सब्जियों को सूजी से बना सकते हैं. इसमें मटर, पत्ता गोभी और गाजर का इस्तेमाल होता है. इसके साथ ही इसमें बीन्स, पालक, मेथी, और शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं.

Suji Vegetable Nashta
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

अगर आप स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं तो सब्जियों और सूजी से बनी टिक्की से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है. इसमें ढेर सारी सब्जियों और सूजी का इस्तेमाल कर झटपट टिक्की तैयार की जाती है. यह नाश्ता न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

कैसे तैयार करें सब्जियां?
इस रेसिपी में ताजी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. आधा कप मटर, एक कप पत्ता गोभी और एक गाजर को मोटा-मोटा काटकर चॉपर या मिक्सर में बारीक कर लें. मार्केट में उपलब्ध अन्य सब्जियां जैसे फूलगोभी, बीन्स, पालक, मेथी, और शिमला मिर्च भी इसमें शामिल की जा सकती हैं. इसके साथ ही 2-3 हरी मिर्च और अदरक का टुकड़ा भी डाला सकते हैं.

कैसे बनाएं?
एक कढ़ाई में एक चम्मच तेल गरम कर लें. उसमें राई, करी पत्ते, उड़द दाल और चना दाल डालकर भून लें. इसके बाद बारीक कटी सब्जियां डालकर तेज आंच पर भूनें, ताकि सब्जियों का पानी निकल जाए और उनका क्रंच बना रहे. इसके बाद इसमें एक कप पानी, नमक, लाल मिर्च और आधा कप सूजी डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं.

कैसे तैयार करें चटनी?
चटनी के लिए मूंगफली, प्याज, टमाटर, सूखी लाल मिर्च, अदरक और नमक को पानी में पकाकर मिक्सर में पीस लें. इसके बाद तड़का पैन में राई, जीरा और करी पत्ते डालकर चटनी में तड़का लगाएं. यह चटनी इडली, डोसा और टिक्की के साथ परफेक्ट लगती है.

कैसे बनाएं टिक्की?
ठंडे हुए मिश्रण को हाथों में तेल लगाकर टिक्की का आकार दें और जाली वाले बर्तन में रखें. स्टीमर में 2-3 मिनट तक स्टीम करें. यह टिक्की अंदर से जालीदार और बाहर से सॉफ्ट बनती है. स्टीम की हुई टिक्की को कढ़ाई में हल्का फ्राई करें. इसमें चाट मसाला और हरा धनिया डालकर स्वाद बढ़ाएं. इसे गरमा गरम चटनी के साथ परोस सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED