हर किसी को अलग-अलग तरह का व्यंजन खाना पसंद होता है. लोग घरों में भी नए-नए डिश आजमाते हैं. एक ऐसा ही डिश चटपटा तवा बैंगन है. ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना भी काफी मजेदार होता है. इसे चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसा जा सकता है. चलिए आपको घर पर क्रीमी चटपटा तवा बैंगन बनाने का तरीका बताते हैं.
कैसे तैयार करें बैंगन?
इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले ताजा और बड़ा बैंगन लेते हैं. इसके लिए ऐसे बैंगन का चुनाव करना चाहिए जिसमें बीज कम हों. इससे डिश का स्वाद बढ़ जाता है. इसके बाद बैंगन को लंबाई में काट लें और उसमें हल्का चीरा लगाना चाहिए. इससे मसाले अंदर तक पहुंच जाते हैं. इसके बाद बैंगन के टुकड़ों को पानी में भिगो दें. इसमें थोड़ा नमक डाल दें. इससे बैंगन मुलायम हो जाता है.
मसालों में बैंगन के टुकड़ों को लपेटें-
एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच हल्दी हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च, एक चम्मच अमचूर पाउडर, एक चम्मच बेसन या आटा मिलाएं. इसके बाद इसमें स्वाद के मुताबिक नमक मिलाएं. इसके बाद इसमें बैंगन के टुकड़ों के लपेट लें.
कैसे पकाएं बैंगन?
इसके बाद एक तवा लें और उसपर थोड़ा सा तेल डालें. इसके बाद उसपर बैंगन के टुकड़े रखें और उसे अच्छी तरह से पकाएं. बैंगन के टुकड़ों को तरफ से अच्छी तरह से पकाएं. जब बैंगन ठीक-ठाक पक जाए तो उसे अलग रख दें.
कैसे बनाएं दही वाला तवा बैंगन?
एक कटोरी लें और उसमें दही लें. इसके बाद उसमें मसालें मिलाएं. इसमें एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई हल्दी, एक चौथाई गरम मसाला, एक चम्मच कसूरी मेथी और थोड़ा सा नमक डालेंगे. जब मसालों का ये पेस्ट तैयार हो जाए तो इसके बाद एक पैन लें और उसमें तेल गर्म करें. उसमें जीरा, कटे हुए प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें. उसे अच्छी तरह से भून लें. इसके बाद उसमें दही वाला पेस्ट डालकर अच्छी तरह से पकाएं.
इसके बाद मसालों वाले पैन में सारे बैंगन के टुकड़ों के डाल दें और इसे लो फ्लेम पर पकाएं. 5 मिनट ढककर पकाने से ये नरम हो जाते हैं. इसके बाद इसें थोड़ा हरा धनिया डाल दें और उसे 5-7 मिनट तक पका लें. अब आपका तवा बैंगन तैयार है. इसे परोस सकते है.
ये भी पढ़ें: