Advertisement

How to Make Perfect Tea: चाय पत्ती, चीनी और दूध का सही इस्तेमाल.. कैसे बनाएं परफेक्ट चाय?

हर घर में चाय की चुस्की आम बात है. लेकिन अभी भी ज्यादातर लोगों को चाय बनाने का सही तरीका नहीं पता है. चाय में चाय पत्ती कब डालनी चाहिए? दूध कब डालना चाहिए? चीनी कब डालना चाहिए? अगर आप चाय में इन चीजों को सही तरीके और सही समय पर डालना जान गए तो चाय का स्वाद शानदार हो जाता है. चलिए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं.

Tea
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST

भारत के हर घर में चाय बनाई जाती है. सुबह और शाम को चाय की चुस्की लेना आम है. घर से लेकर ऑफिस तक चाय पर ही खुलकर बात होती है. चाय हर मौके को खास बना देती है. भले ही हर कोई चाय पीता है, लेकिन अभी भी ज्यादातर लोगों को चाय बनाने का सही तरीका पता नहीं है. कभी चाय अच्छी बनती है तो कभी स्वाद खराब हो जाता है. ये सबकुछ चाय सही तरीके से नहीं बनाने का नतीजा है. चलिए आपको सही तरीके से चाय बनाने का तरीका बताते हैं.

चाय बनाने के लिए क्या चाहिए?
चाय बनाने के लिए सिर्फ पानी, चाय पत्ती, दूध और चीनी की जरूरत होती है. लेकिन इन चारों को सही समय और सही मात्रा में डालना जानना जरूरी है. अगर आप इससे चूक गए तो चाय का स्वाद भी बिगड़ जाएगा. सबसे पहले जितने कप चाय बनानी हो, उतना ही पानी लेना चाहिए और उसे अच्छी तरह उबालना चाहिए. अगर आप अदरक, सौंफ, लौंग डालना चाहते हैं तो इससे चाय का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

चाय पत्ती कब डालना चाहिए? 
चाय में सही समय पर चाय पत्ती डालना बहुत जरूरी है. चाय पत्ती को 4-5 मिनट तक उबालना चाहिए. चाय पत्ती की वजह से पानी का रंग और स्वाद बदल जाता है. इस दौरान चीनी डालना चाहिए. इससे चाय का फ्लेवर शानदार होता है. सही समय पर चीनी डालने से चाय में मिठास अच्छी तरह से घुल जाती है. 

चाय में दूध कब डालना चाहिए?
चाय पत्ती को 7-8 मिनट उबालने के बाद उसमें दूध डालना चाहिए. चाय में कौन सी दूध डालनी चाहिए, ये भी जानना जरूरी है. इससे भी चाय का स्वाद बदलता है. अगर आप चाय में फुल क्रीम दूध डालते हैं तो चाय ज्यादा क्रीमी बनती है. अगर टोंड दूध डालेंगे तो चाय का स्वाद कड़क होगा. दूध डालते के बाद चाय को लो फ्लेम पर उबालना चाहिए. जय चाय में बड़े बुलबुले बनने लगे तो गैस बंद कर दें. अब चाय तैयार हो गई है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement