How to Make Nimbu Mirch Ka Achar: बिना तेल, बिना धूप 10 मिनट में बनाएं हरी मिर्च-नींबू का अचार, महीनों तक नहीं होगा खराब

खाने में अचार हो तो स्वाद बढ़ जाता है. लेकिन इसमें ज्यादा तेल की वजह से कई लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं. लेकिन हरी मिर्च और नींबू का अचार बिना तेल के आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. चलिए पूरी रेसिपी बताते हैं.

Nimbu Mirch Ka Achar
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST

अगर भोजन में अचार मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. लेकिन कई लोग ज्यादा तेल की वजह से अचार नहीं खाते हैं. लेकिन एक ऐसा अचार है, जो बिना तेल का बनता है. इस रेसिपी का नाम नींबू-मिर्च का अचार है. इसे बिना तेल और धूप के बनाया जा सकता है. इतना ही नहीं, ये सालों तक खराब भी नहीं होता है. चलिए आपको हरी मिर्च और नींबू का अचार बनाने की स्पेशल रेसिपी बताते हैं.

अचार के लिए कैसी होनी चाहिए मिर्च?
अचार बनाने के लिए मीडियम साइज की हरी मिर्च लेनी चाहिए. बहुत पतली या मोटी मिर्च का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि पतली मिर्च ज्यादा तीखी होती है और मोटी मिर्च अचार के लिए ठीक नहीं होती है. सबसे पहले मिर्च को अच्छे से धो लेते हैं, उसके बाद उसे कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लेते हैं,ताकि उसका मॉइश्चर खत्म हो जाए. इसके बाद मिर्च के डंठल काटकर उसमें चीरा लगाना चाहिए, ताकि अंदर का बीज निकाला जा सके.

कैसे तैयार करें मसाला?
हरी मिर्च-नींबू का अचार तैयार करने के लिए मसाला सबसे अहम होता है. मसाले के लिए नमक, काला नमक, हींग, अमचूर, सौंफ, साबुत धनिया, जीरा, और पीली राई का इस्तेमाल करना चाहिए. इन मसालों को धीमी आंच पर भूनकर दरदरा कूट लें. इसके बाद मसाले को मिर्च के अंदर भर लें, इससे अचार का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

नींबू का कैसे करें इस्तेमाल?
नींबू का रस निकालने के लिए पतले छिलके वाले नींबू को लेना चाहिए. नींबू को हथेली पर रब करने से रस अधिक मात्रा में निकलता है. नींबू के छिलके को 4 टुकड़ों में काटकर अचार में इस्तेमाल करें. नींबू का रस, काला नमक, हल्दी पाउडर, और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर को मिलाकर मसाले में डाल दें.

अचार को कैसे सुरक्षित रखें?
अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए सिरका और नींबू के रस का इस्तेमाल करें. इसे छोटे जार में भरकर फ्रिज में रखा जा सकता है. ध्यान रखें कि अचार को फ्रिज में तभी रखें, जब यह एक हफ्ते में पूरी तरह से तैयार हो जाए. यह अचार पूड़ी, पराठा, रोटी, और सब्जी के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED