How to Make Lahsun Ki Sabzi: लहसुन की सब्जी के सामने मटन भी फेल, नहीं भूल पाएंगे स्वाद

अगर आपने लहसुन की सब्जी नहीं खाई है तो एक बार जरूर ट्राई करें. इसका स्वाद आप भूल नहीं पाएंगे. इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. इस सब्जी को बनाने के लिए कुछ लहसुन चाहिए और कुछ मसालों की जरूरत होती है.

Lahsun ki sabzi recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

अगर खाने में बेहतरीन सब्जी हो तो स्वाद आ जाता है. किचन में हर तरह की सब्जी बनती है और आपने उसका स्वाद भी लिया होगा. लेकिन क्या आपने लहसुन की सब्जी खाई है? ऐसी सब्जी, जिसमें सिर्फ लहसुन का इस्तेमाल हुआ हो. कई लोग लहसुन की सब्जी बनाने से कतराते हैं, क्योंकि उनको लगता है कि ये जल्दी पकती नहीं है. ऐसे में उसका स्वाद खराब हो जाता है. लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. चलिए आपको ऐसा तरीका बताते हैं, जिससे सब्जी बनाने से लहसुन पूरी तरह से नरम होगी और उसका स्वाद लाजवाब होगा.

लहसुन को फ्राई करें-
लहसुन की सब्जी बनाने के लिए 250 ग्राम लहसुन लेते हैं. सबसे पहले लहसुन को साफ कपड़े से पोंछ लेते हैं. उसके बाद कढ़ाई में हल्के तेल में 3-4 मिनट फ्राई करते हैं. इससे लहसुन के ऊपर हल्की परत बन जाती है. फ्राई करने के बाद लहसुन को कढ़ाई से निकाल लें और उसे अलग प्लेट में रख दें.

कैसे तैयार करें मसाला?
इसके बाद कढ़ाई में थोड़ा और तेल डालें और उसे गर्म करें. इसके बाद गर्म तेल में आधा चम्मच जीरा डालना चाहिए. उसके बाद बारीक कटी हुई एक बड़ी प्याज डालकर भूनना चाहिए. इसके साथ ही अदरक के टुकड़े, 2 हरी मिर्च डालना चाहिए. इसके बाद कुछ तेज पत्ता, लौंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची और जावित्री डालकर अच्छी तरह से पकाना चाहिए. इसी दौरान एक चम्मच लहसुन का पेस्ट भी मिला सकते हैं. जब ये मसाले अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं तो उसमें 2 टमाटर काटकर डाल सकते हैं. इसके साथ हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डाल सकते हैं. इसे अच्छी तरह से पकाएं. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर ग्रेवी बना सकते हैं.

कैसे बनाएं लहसुन की सब्जी?
जब ग्रेवी पूरी तरह से तैयार हो जाए तो उसमें फ्राई की गई लहसुन को डाल दें. इसके बाद इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और इसे लो फ्लेम पर पकाना चाहिए. इसमें थोड़ा गरम मसाला और कसूरी मेथी डाल दें. इसको ढककर आधा घंटे तक लो फ्लेम पर पकाएं. जब लो फ्लेम पर इसे पकाते हैं तो लहसुन अंदर से नरम हो जाते हैं. अब लहसुन की सब्जी पूरी तरह से पक गई है और तैयार हो गई है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED