Advertisement

Video Viral: 'पृथ्वीराज चौहान का वंशज हूं, ये मजदूर का हाथ है कातिया...', हाथ में कुल्हाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट ऑफिस में भड़का शख्स

यूपी के लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट कैंपस में एक शख्स हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया और कहने लगा कि हम पृथ्वीराज चौहान के वंशज हैं. बड़े-बड़े अधिकारियों की सर्विस कर दूंगा. राम सिंह नाम के इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Lakhimpur Kheri News
अभिषेक वर्मा
  • लखीमपुर खीरी,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के कलेक्ट्रेट कैंपस में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शख्स हाथ में कुल्हाड़ी और दूसरे हाथ में प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचा. ये शख्स करप्शन के खिलाफ बोलने लगा. वहां मौजूद किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

क्या है वायरल वीडियो में?
सिंगाही थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव का रहने वाला राम सिंह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ऑफिस के सामने पहुंच गया और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने लगा. वीडियो में राम सिंह कहता है कि चाहे अधिकारी हो, चाहे कोई भी हो, बस मेरा यही है. भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरा कुल्हाड़ी उठा है, पृथ्वीराज चौहान के वंशज हैं हम, ठीक है.

कोई भी रिकॉर्ड कर सकता है, मुझे कोई आपत्ति नहीं है, यह कुल्हाड़ी उठा है, मजदूर का उठा है. इसके बाद राम सिंह कहता है कि ये मजदूर का हाथ है कातिया,लोहा को पिघला के आकार बदल देता है. इसी तरह मेरा भी दावा है.

मैं भी पृथ्वीराज का वंशज हूं और मैं पंक्चर जोड़ता हूँ, यह एक व्यवसाय है मेरा पंक्चर जोड़ना. साइकिल से मेरे पिता जी ने शुरुआत की थी, आज मैं यह टायर खोलने का सर्विस किया है.

इसके बाद राम सिंह कहता है कि अच्छे-अच्छे अधिकारियों की सर्विस कर दूँगा, मुझमें दम है. अरे तुम माता जी क्या समझती हो? भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसा ही आवाज उठाना पड़ेगा, कोई न कोई भगत सिंह तो बनेगा?

क्या कहना है राम सिंह के पड़ोसियों का ?
बताया जाता है कि राम सिंह का अपने पड़ोसियों से कुछ जमीनी विवाद है. हालांकि इस वीडियो के वायरल होते ही राम सिंह पड़ोसी का भी वीडियो वायरल रहा हो है. जिसमें पैकरमा कहते हैं कि हमें समस्या राम सिंह से है, यह राम सिंह रोड पर गड्ढा खोद रखा तो जब हम लोगों ने कहा तो यह हम लोगों को गंदी-गंदी गाली देता है और हमारी दुकान पर जो भी आता है, उनको भी गाली देते हैं, सुबह-सुबह रोज गंदी गलियों से बात करता है. हम लोग बहुत प्रताड़ित हैं और परेशान है इससे.

नाली का पानी नहीं निकलने देता है- पड़ोसी
पैकरमा की पत्नी सुंदरी ने राम सिंह पर बताया कि ये हमारी दुकान के सामने गड्ढा भी खोद रखा है. और हमारे दुकान पर जो लोग आते हैं उनको उधर जाने नहीं देता है. बहुत गंदी-गंदी गाली देता है. हम दुकान पर बैठते हैं तो हमको भी गाली देता है. नाली में पानी तक नहीं निकलने देता है और हमारे दुकान पर जो आते हैं, उनको भी गाली देता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement