Lemon-Coriander Storage Tips: गर्मी में भी न नींबू सुखेगा और न ही धनिया मुरझाएगा, बिना फ्रिज के भी इस तरीके से रहेंगे कई दिनों तक एकदम ताजा

Nimbu or Dhaniya ko Taza Kaise Rakhe Bina Freeze Ke: गर्मी के मौसम में नींबू और धनिया फ्रिज में रखने के बाद भी सूख जा रहा है तो परेशान न हों. हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिससे बिना फ्रिज के भी नींबू और धनिया कई दिनों तक एकदम ताजा रहेंगे. नींबू को कागज में लपेटकर और पानी में डुबोकर रख सकते हैं. धनिया को गीले सूती कपड़े में लपेटकर रख सकते हैं. धनिया को मटके में रख सकते हैं.

Lemon-Coriander Storage Tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

Kitchen Hacks: गर्मी के मौसम में सब्जियों के रख-रखा में विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, नहीं तो ये जल्दी ही सूख जाती हैं. गर्मी के मौसम में नींबू का खूब इस्तेमाल किया जाता है. धनिया का भी रोजना खाना बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में कई लोग बाजार बार-बार न जाने पड़े इसके लिए मार्केट से नींबू और धनिया अधिक मात्रा में खरीदकर स्टोर कर लेते हैं. गर्मी के मौसम में कई बार देखा जाता है कि फ्रिज में नींबू और धनिया रखने पर भी सूख जाते हैं. यदि आप भी नींबू के सुखने और धनिया के जल्दी मुरझाने से परेशान हैं तो आपकी परेशानी दूर हो सकती है. हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिससे बिना फ्रिज के भी नींबू और धनिया कई दिनों तक एकदम ताजा रहेंगे. 

बिना फ्रिज के ऐसे रखें नींबू और धनिया

1. धनिया की जड़ों को पानी भरे गिलास या जार में रखें. इससे धनिया की पत्तियां हाइड्रेटेड रहती हैं और धनिया कई दिनों तक ताजा रहता है.

2. आप धनिया को जल्दी सूखने से बचाने के लिए इसे गीले सूती या मलमल के कपड़े में लपेटकर किसी ठंडी जगह पर रख सकते हैं. इससे धनिया को जरूरी नमी मिलती रहती है और कई दिनों तक हरा रहता है.

3. आप धनिया को सूती कपड़े में लपेटकर खाली मटके या मिट्टी के बर्तन के अंदर रखें और फिर ढक्कन बंद कर दें. आपको मालूम हो कि मिट्टी की प्राकृतिक ठंडक धानिया को जल्दी मुरझाने नहीं देती है.

4. आप नींबू को जल्दी सूखने से बचाने के लिए नींबू के ऊपर हल्का सा नारियल या कुकिंग ऑयल लगाकर किसी हवादार टोकरी में रखें. आपको मालूम हो कि नींबू के ऊपर जमी तेल की परत छिलके से नमी को बाहर निकलने से रोकती है. नींबू कई दिनों तक फ्रेश रहता है.

5. आप नींबू को कागज या पेपर टॉवल में लपेटकर भी रख सकते हैं. ऐसा करने से नींबू जल्दी पीले होकर सूखते नहीं हैं. 

6. आप नींबू को पानी में डुबोकर रख सकते हैं. एक कांच के जार में पानी भरें और उसमें नींबू डालकर ढक्कन बंद कर दें. पानी को हर दूसरे दिन बदलते रहें. ऐसा करने से नींबू कई दिनों तक खराब नहीं होता है और रसीला बना रहता है. 



 

Read more!

RECOMMENDED