Advertisement

कच्चा बादाम के बाद सोशल मीडिया पर छाया नींबू पानी बेचने बेचने वाले का गाना, अनोखे अंदाज ने जीता लोगों का दिल

भुबन बादायकर के 'कच्चा बादाम' गाने के बाद अब एक नींबू पानी बेचने बेचने वाले का गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो को एक युजर ने पोस्ट किया है.

Representative Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 12 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST
  • सोशल मीडिया पर छाया नींबू पानी बेचने बेचने वाले का गाना
  • वीडियो को मिले 9 लाख से ज्यादा लाइक

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक साधारण मूंगफली विक्रेता भुबन बादायकर का 'कच्चा बादाम' गाना इतना हिट हुआ कि बड़ी-बड़ी हस्तियों ने इस पर रील्स बनाईं. और अब हाल ही में, एक नींबू पानी बेचने बेचने वाले का गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. 

इस वीडियो को एक फूड ब्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. नींबू पानी बेचने वाले का गाना, "बाकी निंबु बाद विच पाऊंगा (मैं बाकी नींबू बाद में इस्तेमाल करूंगा)" ऑनलाइन लोगों के दिल जीत रहा है. वीडियो में देखा जा सकत है कि उसके आसपास जमा हुए लोग इस अनोखे अंदाज का लुत्फ उठा रहे हैं. 

नींबू पानी वाले का खास अंदाज:

इस वायरल हो रहे वीडियो में नींबू पानी बेचने वाले का अंदाज एकदम अलग है. फिर चाहे उसका गाना हो या सोडा की बोतलों को खोलने का तरीका. अपने गाने में इस नींबू पानी वाले ने गर्मी में नींबू पानी पीने के फायदे भी बताए हैं. 

इस वीडियो को गौरव सागर नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को 9 लाख से ज्यादा लाइक और 15 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. नींबू पानी वाले की तारीफ में एक यूजर ने कमेंट लिखा, "वाह आई लव योर कॉन्फिडेंस सर," जबकि दूसरे ने लिखा, "ठंड पा का नया वर्जन."

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement