4.35 लाख का पौधों में पानी डालने वाला हैंडबैग! Louis Vuitton के नए डिजाइन देख लोग हैरान, बोले- 'इतने में तो बगीचा बना लेंगे'

इस बैग की कीमत ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. चीन में इसकी कीमत करीब 36,000 युआन (यानी 5,000 डॉलर से ज्यादा) बताई जा रही है. वहीं भारत में इसकी कीमत लगभग 4.35 लाख रुपये पड़ती है.

Watering Can Bag: Photo: https://eu.louisvuitton.com/
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST
  • वॉटरिंग कैन जैसा दिखने वाला अनोखा डिजाइन
  • 4.35 लाख की कीमत ने उड़ाए लोगों के होश

लग्जरी फैशन ब्रांड Louis Vuitton एक बार फिर अपने अजीब डिजाइन को लेकर सुर्खियों में है. इस बार ब्रांड ने ऐसा हैंडबैग लॉन्च किया है, जो देखने में बिल्कुल गार्डन में इस्तेमाल होने वाले वॉटरिंग कैन जैसा लगता है. खास बात यह है कि इस अनोखे बैग की कीमत करीब 4.35 लाख रुपये है.

पानी डालने वाले कैन जैसा दिखता है बैग
पहली नजर में यह बैग किसी साधारण पौधों में पानी डालने वाले कैन जैसा दिखता है, लेकिन करीब से देखने पर इसमें ब्रांड का आइकॉनिक LV मोनोग्राम साफ नजर आता है. बैग में एक स्पाउट (नलिका), ऊपर मजबूत हैंडल और एक डिटेचेबल लेदर स्ट्रैप दिया गया है, जिससे इसे कंधे पर भी टांगा जा सकता है. यानी यह सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि इस्तेमाल के लिहाज से भी एक पूरा हैंडबैग है.

Pharrell Williams ने डिजाइन किया है ये बैग
यह अनोखा डिजाइन ब्रांड के Men’s Spring/Summer कलेक्शन का हिस्सा है, जिसे मशहूर सिंगर और डिजाइनर Pharrell Williams की क्रिएटिव डायरेक्शन में तैयार किया गया है. इस कलेक्शन की थीम विकास और पोषण पर आधारित है, जिसे इस वॉटरिंग कैन बैग के जरिए दर्शाने की कोशिश की गई है.

4.35 लाख रुपये का है बैग
हालांकि, इस बैग की कीमत ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. चीन में इसकी कीमत करीब 36,000 युआन (यानी 5,000 डॉलर से ज्यादा) बताई जा रही है. वहीं भारत में इसकी कीमत लगभग 4.35 लाख रुपये पड़ती है.

Watering Can Bag

छोटे वाले बैग की कीमत 90 हजार
दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने इसका एक मिनी वर्जन भी लॉन्च किया है. आप इसका इस्तेमाल चार्म के लिए भी कर सकते हैं. यह छोटा वर्जन रेजिन से बना है और इसमें रंग-बिरंगे लेदर फूल लगे हैं, लेकिन इसकी कीमत भी करीब 90 हजार रुपये है.

सोशल मीडिया पर इस बैग को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है. कुछ फैशन लवर्स इसे क्रिएटिविटी का नमूना बता रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोग इसकी कीमत और डिजाइन को लेकर मजाक बना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'इसे खरीदने के बाद पैसे की जगह इसमें पानी ही भरना पड़ेगा.'

आम आदमी की पहुंच से बाहर है ये बैग
दरअसल, लग्जरी फैशन की दुनिया में ऐसे डिजाइन नए नहीं हैं. ब्रांड्स अक्सर ऐसे प्रोडक्ट लॉन्च करते हैं जो आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि चर्चा और ट्रेंड बनाने के लिए होते हैं. यही वजह है कि Louis Vuitton का यह वॉटरिंग कैन बैग भले ही हर किसी की पहुंच से बाहर हो, लेकिन इंटरनेट पर यह जरूर छा गया है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED