Advertisement

रात में कमरे में हुई हलचल तो प्रधान ने बाहर से बंद कर दी कुंडी, पता चला भतीजी का प्रेमी है युवक

यूपी के महाराजगंज में एक युवक रात के अंधेरे में प्रधान के घर में घुस गया. प्रधान ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी. इसके बाद शोर मचाने लगी. जब लोग जुटे और कमरे की दरवाजा खोला गया तो पूछताछ में पता चला कि युवक का प्रेम प्रसंग प्रधान की भतीजी से चल रहा था. इसके बाद सहमति बनी कि प्रेमी-प्रेमिका शादी करेंगे.

Maharajganj News (Photo/ChatGPT AI)
अमितेश त्रिपाठी
  • महाराजगंज,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए मुखिया के घर में घुस गया. प्रधान ने उसे चोर समझ लिया और बाहर से कमरे की दरवाजा बंद कर दिया. मुखिया जोर-जोर से शोर मचाने लगी. जब लोग जुटे तो मामला कुछ और ही निकला. मामला प्रेम प्रसंग का निकला. पुलिस की मौजूदगी में पंचायत के बाद युवक और युवती शादी के लिए राजी हुए.

मुखिया के घर में घुस गया प्रेमी-
एक गांव में महिला मुखिया के घर में रात 11 बजे एक युवक घुस गया. जब कमरे में हलचल हुई तो महिला ग्राम प्रधान को इसकी भनक लगी. प्रधान को लगा कि घर में चोर घुस आया है. प्रधान ने कमरे के बाहर के दरवाजा बंद कर दिया. और जोर-जोर से चिल्लाने लगी. जब लोग जुटे तो कमरे में मौजूद युवक से पूछताछ हुई तो मामला कुछ और निकला.

प्रधान की भतीजी से था प्रेम प्रसंग-
जब लोग इकट्ठा हुए और कमरे का दरवाजा खोला गया. युवक से जब पूछताछ की गई तो जो सच सामने आया, सबके होश उड़ गए. युवक ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग प्रधान की भतीजी से चल रहा है. बताया जा रहा है कि प्रेमी प्रेमिका को बुखार की दवा देने के लिए रविवार की रात को उसके घर में घुसा था. लेकिन तभी प्रधान ने बाहर के कमरा बंद कर दिया.

उसी गांव में है युवक की बहन का घर-
इसके बाद पुलिस के बुलाया गया. पुलिस युवक को लेकर थाने गई. सोमवार को थाने में पंचायत हुई. युवक और युवती से बातचीत की गई. इसके बाद फैसला हुआ कि प्रेमी और प्रेमिका में शादी करेंगे. प्रेमी कुशीनगर का रहने वाला है और उसकी बहन की शादी उसी गांव में हुई है. जब वो अपनी बहन के घर आता था तो इसी दौरान उसकी मुलाकात प्रधान की भतीजी से हो गई. इसके बाद दोनों में प्यार हो गया. 
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिह ने बताया कि रविवार की रात में प्रधान के घर मे चोर घुसने की सूचना पर पीआरबी एक युवक को थाने आया. बाद में पीड़ित पक्ष ने बताया कि हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement