मैनपुरी से बड़ा ही अजब-गजब मामला सामने आया है, यहां पांच बच्चों की करीब 35 साल की मां का अपने ही दामाद पर दिल आ गया. इतना ही नहीं बात सिर्फ प्रेम संबंधों तक नहीं रुकी, महिला दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. परिवार ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपनी बात पर कायम रहे. इसके बाद जो हुआ हैरान कर देने वाला था. चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है.
दरअसल, मामला मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी. महिला के पांच बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला और उसके करीब 20 वर्षीय दामाद के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. पिछले एक-दो महीने से दोनों के साथ रहने की बात भी सामने आई है. जब परिवार को दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई तो घर में विरोध शुरू हो गया. रिश्तेदारों और परिवार के लोगों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला सुलझने के बजाय और उलझता चला गया.
रिश्तेदारी में पहुंचे तो बच्चों ने किया विरोध
बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों मैनपुरी में एक रिश्तेदारी में पहुंचे थे. वहां महिला के बच्चे भी मौजूद थे. बच्चों ने जब अपनी मां और दामाद को साथ देखा तो विरोध किया. परिवार के लोगों ने भी महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. मामला बढ़ा तो दोनों को पुलिस थाने ले जाया गया. यहां पुलिस ने काफी देर तक दोनों को समझाया. लेकिन थाने में भी दोनों अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए.
दामाद बोला- सास के बिना नहीं लगता मन
पुलिस के सामने युवक ने कहा कि महिला के जो बच्चे उसके साथ रहना चाहें, वे भी साथ रह सकते हैं. युवक का कहना था कि उसे अपनी सास के बिना मन नहीं लगता. वहीं महिला भी दामाद के साथ रहने की बात पर कायम रही. युवक महिला को अपनी सास और अपनी बहन की सास भी बताता नजर आया. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि शिकायत या तहरीर मिलने पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: