Banana Chips Recipe: 20 मिनट में घर पर बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी येलो बनाना चिप्स, जानें रेसिपी

चिप्स खाना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन कई लोगों को इसे घर पर बनाना नहीं आता है. चलिए हम आपको येलो बनाना चिप्स घर पर बनाने का तरीका बताते हैं. इस तरीके से आप सिर्फ 20 मिनट में चिप्स बनाकर तैयार कर सकते हैं और फैमिली को खिला सकते हैं.

Banana Chips Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST

हर किसी को चिप्स खाना पसंद होता है. चिप्स एक लोकप्रिय स्नैक है, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. येलो बनाना चिप्स एक अच्छी रेसिपी हो सकती है. इस रेसिपी में कच्चे केले, हल्दी, हींग और नमक का इस्तेमाल होता है और क्रिस्पी और स्वादिष्ट चिप्स तैयार किया जाता है. यह स्नैक न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसे लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है.

चिप्स बनाने का प्रोसेस-
चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में पानी लें और उसमें एक चम्मच नमक, आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच हींग डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद कच्चे केले को छीलकर स्लाइसर की मदद से डायरेक्ट गर्म तेल में स्लाइस करें. ध्यान रखें कि केले को तुरंत फ्राई करना जरूरी है, क्योंकि कच्चे केले जल्दी काले पड़ जाते हैं.

फ्राई करने की टिप्स-
जब चिप्स 50 फीसदी फ्राई हो जाएं तो उनके ऊपर दो चम्मच नमक, हल्दी और हींग वाला पानी डालें. इसे क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. इस प्रोसेस में ध्यान रखें कि एक केला छीलकर उसके चिप्स बना लें, उसके बाद ही दूसरे केले को छीलें. इससे केले काले नहीं पड़ेंगे.

चिप्स को और भी टेस्टी बना सकते हैं-
फ्राई किए गए चिप्स को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए उनके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें. यह चिप्स को एक अलग स्वाद देता है. तैयार चिप्स को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें, ताकि वे लंबे समय तक ताजा रहें.

येलो बनाना चिप्स न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि सेहत के लिए भी अच्छे हैं. ये रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट है. इस आसान रेसिपी को अपनाकर आप अपने परिवार के लिए एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक तैयार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED