Benefits Of Applying Malai On Face: लड़का हो या लड़की हर कोई सुंदर दिखना चाहता है. इसके लिए वे तरह-तरह के जतन करते हैं. पार्लर में जाकर हजारों रुपए खर्च करते हैं. हम आपको घर में रहकर ही चेहरा को चमकाने का उपाय बता रहे हैं. यदि आपका चेहरा ड्राई और बेजान नजर आ रहा है. स्किन ग्लोइंग नहीं है तो बस आपको मलाई में मिलाकर इन पांच चीजों को चेहरे पर लगाना है. कुछ दिनों में ही आपका चेहरा चमक उठेगा. बुढ़ापे तक झुर्रियां नहीं आएंगी. आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए मलाई का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?
चेहरे पर मलाई लगाने के इतने फायदे
आप चेहरे पर मलाई को सदा भी लगा सकते हैं और इसे कुछ चीजों के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं. चेहरे पर मलाई लगाने के एक-दो नहीं बल्कि कई फायदे हैं. फेस पर मलाई लगाने से इसके फैट्स स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं. स्किन पूरे दिन मॉइश्चराइज्ड रहती है. टैनिंग कम करने के लिए मलाई लगा सकते हैं. मलाई में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को सनबर्न और सनटैन दोनों से बचाए रखते हैं. इतना ही नहीं फेस पर मलाई लगाने से स्किन पर जमी गंदगी हटने लगती है और त्वचा साफ नजर आती है. यदि ड्राइनेस के चलते स्किन इरिटेटेड हो जाती है तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप मलाई लगा सकते हैं. मलाई को आप नेचुरल क्लेंजर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे स्किन पर जमी गंदगी हटती है और स्किन चमकदार बनती है. मलाई को चेहरे पर लगाने से चेहरा खिल उठता है.
मलाई में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं
आप मलाई में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. चेहरा दमकने लगेगा. इसके लिए आपको आधा कटोरी मलाई में एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाना होगा. इस मलाई-हल्दी के पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें.
मलाई और नींबू
आप ग्लोइंग स्किन के लिए मलाई में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. नींबू का रस और मलाई स्किन को क्लेंज करने में असर दिखाते हैं.
मलाई और बेसन
आप ड्राई स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाने के लिए मलाई और बेसन का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए आपको दो चम्मच बेसन, एक चम्मच मलाई लेना होगा. दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगा लें. इस फेस पैक को लगाने के 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें. चेहरा चमक उठेगा.
मलाई और शहद
आप चेहरे को चमकदार बनाने के लिए मलाई और शहद का फेस बनाकर लगा सकते हैं. आप मलाई और शहद को बराबर मात्रा में लेकर दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं. आप इसमें चुटकी भर हल्दी भी डाल सकते हैं. इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर लगा लें. 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धोकर साफ कर लें. इससे न सिर्फ चेहरा चमक उठेगा बल्कि रूखेपन की समस्या भी दूर हो जाएगी.
मलाई और चीनी
आप ड्राई स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाने के लिए मलाई और चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. मलाई में चीनी मिलाकर फेस स्क्रब बना लें. अब इस स्क्रब को चेहरे पर एक से डेढ़ मिनट मलने के बाद पानी से धोकर चेहरे को साफ कर लें. ऐसा करने से चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं.