Advertisement

Bizarre Insurance Scam: 5 बीमा कंपनियों से क्लेम के लिए शख्स ने 10 घंटे तक बर्फ में डुबोए पैर, दोनों कटवाने पड़े

यह अजीबो-गरीब मामला ताइपेई का है, जहां झांग (Zhang) नाम के एक अंडरग्रैजुएट छात्र ने बीमा कंपनियों को चूना लगाने का साजिश रची. रिपोर्ट्स के मुताबिक, झांग ने 2005 से 2023 तक पांच अलग-अलग बीमा कंपनियों से हेल्थ, लाइफ, एक्सीडेंट, लॉन्ग टर्म केयर और ट्रैवल समेत आठ तरह की बीमा पॉलिसियां खरीदी थीं.

बीमा क्लेम लेने के लिए बनाया शातिर प्लान
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 26 जून 2025,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST
  • बीमा क्लेम लेने के लिए बनाया शातिर प्लान
  • एक जेल गया, दूसरा व्हीलचेयर पर

ताइवान से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. पैसा कमाने की चाहत में एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया कि उसकी पूरी जिंदगी बदल गई और वो भी 11 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम के लिए.

बीमा क्लेम लेने के लिए बनाया शातिर प्लान
यह अजीबो-गरीब मामला ताइपेई का है, जहां झांग (Zhang) नाम के एक अंडरग्रैजुएट छात्र ने बीमा कंपनियों को चूना लगाने का साजिश रची. रिपोर्ट्स के मुताबिक, झांग ने 2005 से 2023 तक पांच अलग-अलग बीमा कंपनियों से हेल्थ, लाइफ, एक्सीडेंट, लॉन्ग टर्म केयर और ट्रैवल समेत आठ तरह की बीमा पॉलिसियां खरीदी थीं. लेकिन 2023 में उसने अपने पुराने स्कूलमेट लियाओ के साथ मिलकर बीमा क्लेम करने के लिए शातिर प्लान बना डाला.

ठंड से जला शरीर, हो गई मौत
26 जनवरी 2023 को, दोनों ने न्यू ताइपेई सिटी से सूखी बर्फ खरीदी और लियाओ के घर जाकर झांग ने अपने नंगे पैरों को बर्फ से भरी बाल्टी में डाल दिया. वो इस दर्दनाक हालत में पूरे 10 घंटे तक बैठा रहा. लियाओ ने उसे प्लास्टिक की पट्टियों से बांध दिया, ताकि वह भाग न सके. इस पूरे मिशन का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया, ताकि कंपनियों को दिखाया जा सके.

2 दिन बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे चौथी डिग्री फ्रॉस्टबाइट, हड्डियों में सड़न, सेप्सिस और rhabdomyolysis की वजह से उसके दोनों पैरों को काटना पड़ा.

बीमा कंपनी को हुआ शक
इसके बाद दोनों ने मिलकर दावा किया कि झांग बाइक चला रहा था और पैरों में अचानक ठंड लगने से यह हाल हुआ. कुल लगभग 10.73 करोड़ रुपये का क्लेम किया गया, जिसमें से एक कंपनी ने लगभग 6.15 लाख रुपये की रकम भी दे दी. लेकिन बाकी कंपनियों को शक हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया.

एक जेल गया, दूसरा व्हीलचेयर पर
ताइवान हाई कोर्ट ने 20 जून को लियाओ को 6 साल की जेल, जबकि झांग को 2 साल की सजा सुनाई, जिसे 2 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया. कोर्ट ने माना कि लियाओ मास्टरमाइंड था, जबकि झांग ने खुद को गंभीर नुकसान पहुंचाया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement