Rolls-Royce को किराए पर लेकर बेची चाय, प्रॉफिट की जगह हो गया नुकसान

जब यह रॉयल चाय शुरू हुई तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. कई लोग इस अनोखे अनुभव का हिस्सा बनने पहुंचे. हालांकि, वीडियो में शख्स ने साफ किया कि यह सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट था, जिसका मकसद कुछ नया करना और लोगों को खुश करना था.

From renting the luxury car to selling tea
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

आजकल चाय सिर्फ चाय नहीं रही, बल्कि एक्सपीरियंस बन चुकी हैऔर इस बात को एक शख्स ने कुछ ज्यादा ही सीरियस ले लिया. आमतौर पर लोग चाय ठेले या दुकान  पर बेचते हैं, लेकिन एक शख्स ने तो चाय बेचने के लिए सीधे Rolls-Royce किराए पर ले लिया. फिर क्या था सोशल मीडिया पर लोग इस आइडिया के फैन बन गए हैं.

Rolls-Royce किराए पर लेकर शुरू किया चाय का काम
वीडियो में दिखाया गया कि शख्स ने करीब 1 लाख रुपये में Rolls-Royce किराए पर ली और एक चायवाले के साथ मिलकर प्लान बनाया. इसके बाद पूरी तैयारी की गई बोर्ड प्रिंट कराया गया, ग्राहकों के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया और चाय के साथ बिस्किट-कुकीज का इंतजाम किया गया, ताकि लोगों को एक लग्जरी एक्सपीरियंस दिया जा सके.

रॉयल चाय पीने के लिए उमड़ी भीड़
जब यह रॉयल चाय शुरू हुई तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. कई लोग इस अनोखे अनुभव का हिस्सा बनने पहुंचे. हालांकि, वीडियो में शख्स ने साफ किया कि यह सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट था, जिसका मकसद कुछ नया करना और लोगों को खुश करना था.

कमाई की जगह नुकसान उठाना पड़ा
कमाई की बात करें तो इस पूरे सेटअप पर करीब 1,08,000 रुपये का खर्च आया, जबकि कमाई 88,400 रुपये ही हो पाई. यानी उसे नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वो निराश नहीं दिखा. उसका कहना था, 'कम से कम मैंने लोगों को खुशी तो दी.'

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसे 1.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया और 10 लाख से अधिक लाइक्स मिले. हजारों यूजर्स ने कमेंट कर शख्स के आइडिया की तारीफ की है. किसी ने इसे लोगों को खुश करने वाला आइडिया बताया, तो किसी ने सलाह दी कि अगर यह एक्सपेरिमेंट बेंगलुरु जैसे शहर में किया जाए तो इससे बड़ी कमाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें

 

    Read more!

    RECOMMENDED