Marigold Plant Care Tips: गेंदे के पौधे में खूब खिलेगा फूल, सुंदरता और खुशबू मोह लेगी मन, बस अपनाएं ये ट्रिक्स

Gardening Tips and Tricks: गेंदे के फूल देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं. इस फूल की खुशबू मनमोहक होती है. यदि आपने भी गेंदे के पौधे लगाए हैं और उसमें फूलों के नहीं आने से परेशान हैं तो अपनी परेशानी दूर करने के लिए इस खबर को जरूर पढ़ लीजिए.

Marigold Plant Care Tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

Marigold Flowers: गेंदे के पौधे लगभग हर घर के आंगन, बालकनी या बगीचे में देखने को मिल जाते हैं. यह पैधा बहुत ही आसानी से लग जाता है और इसे ज्यादा देखभाल करने की भी जरूरत नहीं होती है. गेंदे के फूल देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं. इस फूल की खुशबू मनमोहक होती है. यदि आपने भी गेंदे के पौधे लगाए हैं और उसमें फूल नहीं आ रहे हैं तो कई लोगों की तरह गेंदे के पौधे को काटकर फेंक नहीं दें बल्कि हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं. इससे गेंदे के पौधे फूलों (Marigold) से लद जाएंगे. पूजा-पाठ में गेंदे के फूल का उपयोग खूब किया जाता है. गेंदे को फूल के औषधीय गुण भी हैं. गेंदे के फूल का उपयोग त्वचा की समस्याओं के इलाज में किया जाता है.

धूप का जरूर रखें ध्यान
आपको मालूम हो कि गेंदे को पौधों को धूप बहुत पसंद है. ऐसे में ध्यान रखें कि गेंदे को पौधों को रोज कम से कम 5-6 घंटे सूर्य की रोशनी जरूर मिले. धूप में गेंदे को पौधों का खूब विकास होता है. इसकी कलियां अधिक बनती हैं और फूल खूब निकलते हैं.

मिट्टी का चयन और खाद
गेंदे के फूलों के लिए सही मिट्टी का चयन करना बहुत जरूरी होता है. इस पौधे के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी बेहतर होती है. इसके साथ ही मिट्टी में पोषण बनाए रखने के लिए इसमें समय-समय पर खाद भी डालना चाहिए. नियमित रूप से गेंदे के पौधों में खाद डालने से इसमें फूल खूब निकलते हैं. आप 20 से 25 दिनों में जैविक या फिर तरल खाद डाल सकते हैं. आप गोबर की खाद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. गेंदे के पौधों का अच्छी तरह से विकास हो इसलिए हर 15 दिनों में एक बार मिट्टी का गुड़ाई जरूर करें.

कीड़े न लगें इसका रखें ख्याल
गेंदे के फूलों में कीड़े न रखें इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है. कीड़े या फंगस लग जाने पर पौधे का विकास रूक जाता है और फूल नहीं आते हैं. आप कीड़े से बचाव के लिए गेंदे के फूलों पर नीम के तेल का छिड़काव कर सकते हैं.


 

Read more!

RECOMMENDED