Advertisement

Chicken Nuggets खाते हुए जल गया था बच्ची का पैर, कोर्ट ने McDonald पर लगाया 6.5 करोड़ का जुर्माना

4 साल की बच्ची ओलिविया काराबालो मैकडॉनल्ड्स ड्राइव-थ्रू पर कार में अपना हैप्पी मील खोलने के बाद, चिकन मैकनगेट से जल गई थी. मैकनगेट्स बच्ची के पैर पर गिर गया था, जिससे उसके पैर पर गहरा निशान बन गया.

Chicken Nuggets
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

मैकडॉनल्ड्स, पिज्जा हट या केएफसी में खाते हुए कई बार आपका भी मुंह जल गया होगा... यहां के हॉट एंड स्पाई फूड लोगों को खूब पसंद आते हैं लेकिन कई बार ये इतने गर्म होते हैं कि मुंह जल जाता है. भारत में तो लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते लेकिन दक्षिण फ्लोरिडा की जूरी ने मैकडॉनल्ड्स को एक परिवार को आठ लाख डॉलर (6.5 करोड़ रुपये) का हर्जाना देने का फैसला सुनाया है.

क्या था मामला
दरअसल 4 साल की बच्ची ओलिविया काराबालो मैकडॉनल्ड्स ड्राइव-थ्रू पर कार में अपना हैप्पी मील खोलने के बाद, चिकन मैकनगेट से जल गई थी. मैकनगेट्स बच्ची के पैर पर गिर गया था, जिससे उसके पैर पर गहरा निशान बन गया. जिसके बाद बच्ची के  माता-पिता ने कंपनी से हर्जाने की मांग की थी.

परिवार ने मांगा था 15 मिलियन डॉलर
जूरी ने चार साल की ओलिविया काराबालो के जलने के मामले में मैकडॉनल्ड्स और फ्रेंचाइजी के मालिक की गलती पाते हुए 800,000 डॉलर के जुर्माने पर फैसला सुनाया. परिवार 15 मिलियन डॉलर हर्जाने की मांग की थी. बच्ची के दर्द को समझते हुए 800,000 डॉलर की राशि देने का आदेश दिया. जूरी ने कहा कि मैकनगेट्स को सुरक्षित रूप से परोसा जाना चाहिए. जूरी ने इस मामले में पाया कि McDonald's फूड पर चेतावनी देने में विफल रहा था और इसी के कारण बच्ची का पैर जला.

मैकडॉनल्ड्स ने क्या कहा
मैकडॉनल्ड्स ने तर्क दिया था कि परिवार को 156,000 डॉलर मिलने चाहिए क्योंकि, उन्होंने दावा किया था, तीन सप्ताह में जलन ठीक होने के बाद उसका दर्द समाप्त हो गया था. रेस्टोरेंट खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करता है. Salmonella पॉइजनिंग से बचने के लिए नगेट्स को गर्म होना जरूरी है और ड्राइव-थ्रू के बाद फूड के साथ क्या होता है, इस बारे में कंपनी को नहीं पता है. 

ओलिविया की मां फिलाना होम्स कोर्ट के इस फैसले से बेहद खुश हैं. चोट निशान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि ओलिविया इसे हटवाने के लिए अब ट्रीटमेंट का सहारा लेगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement