Advertisement

पति ने इलाज का नहीं दिया पैसा तो पत्नी ने गंगा में लगाई छलांग, 40 किमी दूर नाविकों ने बचाई जान

यूपी के मिर्जापुर में एक कपल के बीच झड़गा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पुल से गंगा में छलांग लगा दी. 12 घंटे बाद 40 किलोमीटर दूर नाविकों ने महिला को पानी से निकाला. नाविकों ने महिला की जान बचाई.

Mirzapur News
सुरेश कुमार सिंह
  • मिर्जापुर,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में पति और पत्नी के झगड़े में पत्नी ने गंगा में छलांग लगा दिया. गंगा में रात भर 12 घंटे संघर्ष करने के बाद 40 किलोमीटर दूर नाविकों ने उसको बचाया.

इलाज के पैसे को लेकर कपल में बवाल-
घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया तालाब छोटी बसही की है, जहाँ 15 सितंबर 2026 को सुनीता देवी ने गुजरात मे नौकरी करने वाले अपने पति सूरज से फोन कर अपने इलाज के लिए पैसे मांगे. पति ने फोन पर पैसे देने से इंकार कर दिया और अपनी माँ से बात करवाने को कहा. 

नाराज पत्नी ने गंगा में लगाई छलांग-
जिसके बाद सुनीता नाराज हो कर शाम 5 बजे के लगभग शास्त्री ब्रिज पर पहुची, वहां से गंगा में छलांग लगा दिया. घर वाले सुनीता का इंतजार करते रहे, मगर जब घण्टों बाद नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू किया. मगर कहीं उसका पता नहीं चला. 

40 किमी दूर नाविकों ने बचाया-
अगले दिन सुबह 5 बजे के लगभग 40 किलोमीटर दूर चुनार में नाविकों ने सुनीता को पानी में बहते देख उसको बचाया. सुनीता अब अपने मायके में है. उसके चारों बच्चे घर पर माँ का इंतजार कर रहे है.

बेटे राहुल का कहना है कि पापा और मम्मी के बीच फोन पर बात हुई. दोनों के बीच झगड़ा हुआ. जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है.

सास ने क्या कहा?
वहीं, सुनीता की सास बिरंजी देवी का कहना है कि बेटे ने कहा, मेरी माँ से बात करवा दीजिये, मगर उन्होंने बात नहीं करवाया. हम लोग तलाश किए, नहीं मिली. इलाज के लिए हम लोग पैसा दे रहे थे. पति से बात हुई तो उसने कहा कि पैसा नही है. माँ से बात करवा दीजिये. वह शाम को 5 बजे कूदी थी, सुबह 5 बजे मिली है.

कटरा कोतवाली थाना प्रभारी नीरज पाठक का कहना है कि महिला परसो गंगा में कूदी थी. अब वह पूरी तरह से सुरक्षित है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement