पंजाब में मोगा पुलिस ने खुद को पुलिस ASI बताकर लोगों को गुमराह करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकली पुलिस वर्दी, दो वॉकी-टॉकी और एक फर्जी आई-कार्ड बरामद किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान कोमलप्रीत कौर निवासी चंदेवाला मोड़, मल्लेवाला (जिला फिरोजपुर) के रूप में हुई है.
शादी के लिए फर्जी ASI बनी युवती-
जानकारी के अनुसार आरोपी पिछले करीब दो महीनों से फिरोजपुर से मोगा आकर नकली वर्दी पहनकर घूमती थी. अपने गांव से वर्दी पहन कर आती थी, ताकि लोगों को पता चले कि पंजाब पुलिस के नौकरी करती हैं और उसे देख कर अच्छे घर में शादी हो जाए.
फर्जी नौकरी पर हो गई शादी-
करीब 1 महीना पहले शादी भी हो गई थी. महिला ने थाने के साथ बने सांझ केंद्र में अपना टिफिन रखकर चली जाती थी और कहती थी कि उसकी ड्यूटी मोगा के मेन चौक पर लगी है. करीब एक घंटे बाद वह वापस आकर टिफिन लेकर चली जाती थी. यह भी सामने आया है कि आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अच्छे परिवार में शादी भी कर ली थी. पुलिस को जब उस पर शक हुआ तो पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हो गया.
वर्दी, वॉकी-टॉकी, आई-कार्ड बरामद-
डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी-1 की पुलिस टीम ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पंजाब पुलिस में एएसआई बताकर मोगा के सिटी-1 थाना क्षेत्र के आसपास घूमती थी. पकड़ी गई महिला की पहचान कोमलप्रीत कौर निवासी चंदेवाला मोड़, मल्लेवाला (जिला फिरोजपुर) के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकली पुलिस वर्दी, दो वॉकी-टॉकी और एक फर्जी आई-कार्ड बरामद किया है.
अच्छे घर में शादी के लिए अपनाया तरीका-
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गरीब परिवार से संबंध रखती है और अच्छे घर में शादी होने की उम्मीद में उसने यह नाटक रचा. जानकारी के अनुसार, आरोपी रोजाना फिरोजपुर से मोगा आती थी और लोगों को शक न हो, इसके लिए खुद को पुलिस कर्मचारी बताती थी. इसी नाटक में उसकी शादी भी हो चुकी है, लेकिन वह सांझ केंद्र में टिफिन रखकर स्टाफ को यह कहकर चली जाती थी कि उसकी ड्यूटी मेन चौक में है, और करीब एक घंटे बाद वापस आकर टिफिन लेकर चली जाती थी. उसकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 204, 205 और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. मामले की आगे जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: