बरसात के मौसम सुहावना होता है. लेकिन इस सीजन में कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है. सबसे बड़ी समस्या कपड़ों से बदबू आने की होती है. बरसात में धूप कम होती है. इसलिए कपड़ों को घर के अंदर ही सुखाना पड़ता है. जिसकी वजह से कपड़ों से बदबू आने लगती है. हालांकि इस समस्या से छुटकारा पाना कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन ज्यादातर लोग इन तरीकों को नहीं जानते हैं. चलिए आपको कुछ आसान टिप्स देते हैं, जिसकी मदद से आप बरसात के मौसम में कपड़ों से आने वाली बदबू से छुटकारा पा सकते हैं.
नींबू के रस से बदबू दूर करना-
बरसात में कपड़ों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले कपड़े धोने के बाद एक बाल्टी पानी लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस डालें. इसके बाद सभी कपड़ों को उस पानी में खंगाल लें. उसके बाद इन कपड़ों को सूखा दें. ऐसा करने से कपड़ों से बदबू दूर हो जाती है, क्योंकि नींबू एक नेचुरल डिओडोरेंट की तरह काम करता है.
बेकिंग सोडा भी आ सकता है काम-
बरसात के मौसम में कपड़ों की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जब सारे कपड़े साफ कर लें, उसके बाद एक बाल्टी में पानी भर लें. उसके बाद उसमें बेकिंग सोडा डालें. इसके बाद उस पानी में कपड़ों को खंगाल लें. इसके बाद कपड़ों को सुखा लें. इसके बाद कपड़ों से बदबू दूर हो जाएगी.
वाइट विनेगर की मदद से बदबू दूर करना-
बरसात के मौसम में कपड़ों से बदबू दूर करने के लिए वाइट विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एक बाल्टी पानी में एक चम्मच विनेगर डालें. इसके बाद कपड़ों को धोने के बाद उसमें खंगाल लें. इससे फंगस और बैक्टीरिया दूर होती हैं और कपड़ों से बदबू नहीं आती है.
ये भी पढ़ें: