Moringa juice: गर्मियों में बना कर देखें मोरिंगा से ये कमाल का जूस, फायदे जान कर हो जाएंगे दंग

गर्मियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होती है, लेकिन मोरिंगा यानी सहजन का जूस इस समस्या का रामबाण इलाज है. आइए जानते हैं इसको बनाने का तरीका और इसे पीने का फायदा.

मोरिंगा जूस
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:58 AM IST

गर्मी का मौसम आते ही शरीर जल्दी थकने लगता है और ठंडक देने वाली चीजों की जरूरत बढ़ जाती है. ऐसे में मोरिंगा यानी सहजन का जूस एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. सहजन एक ऐसा पौधा है जिसकी पत्तियां और डंडियां दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है. आमतौर पर लोग इसकी सब्जी या चोखा बनाकर खाते हैं, लेकिन अगर आप इसे जूस के रूप में लेते हैं, तो इसके फायदे और भी ज्यादा मिलते हैं.

कैसे बनाएं मोरिंगा का जूस
मोरिंगा जूस बनाना काफी आसान है. सबसे पहले सहजन की डंडियों को अच्छी तरह धोकर काट लें. इसके बाद इन्हें कुकर में डालकर एक सीटी आने तक उबाल लें. जब ये अच्छे से पक जाएं, तो इसका गूदा अलग बर्तन में निकाल लें.

अब इसमें स्वाद के लिए थोड़ा इमली का पल्प डाल सकते हैं, हालांकि यह पूरी तरह ऑप्शनल है. इसके बाद इसमें पुदीना और थोड़ा नमक डालकर मिक्सर में अच्छे से पीस लें. तैयार जूस को गिलास में निकालें और ताजा-ताजा पी लें.

15 दिन में दिखेगा असर
अगर आप इस जूस को लगातार 10 से 15 दिनों तक पीते हैं, तो इसका असर साफ नजर आने लगता है. शरीर में एनर्जी बढ़ती है, थकान कम होती है और अंदर से ठंडक महसूस होती है.

पोषण से भरपूर है सहजन
सहजन पोषक तत्वों का खजाना है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन C, आयरन और पोटैशियम जैसे जरूरी तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे डेली डाइट में शामिल करने से शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है.

सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद
सहजन का जूस शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद करता है, जिससे एनीमिया का खतरा कम होता है. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में भी सहायक माना जाता है.

इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. आंखों की सेहत के लिए भी यह अच्छा होता है क्योंकि इसमें विटामिन A भरपूर होता है.

हड्डियों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद
सहजन में कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. वहीं, इसमें मौजूद विटामिन C स्किन को ग्लो करने में मदद करता है और झुर्रियों को कम करने का काम करता है.

अगर आप गर्मियों में कुछ हेल्दी और असरदार ट्राई करना चाहते हैं, तो मोरिंगा का जूस आपकी डाइट में जरूर शामिल होना चाहिए.

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED