Mother's Day Special Gift: मदर्स डे के दिन मां को दें ये प्यारे तोहफे, मम्मी के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है. इस साल 10 मई को मदर्स डे मनाया जाता है. सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि आखिर उन्हें ऐसा क्या गिफ्ट दें जिससे वह सचमुच खुश हो जाएं? अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे खूबसूरत और भावनात्मक गिफ्ट्स से आइडिया के बारे में, जिसे देख आपकी मां खुश हो जाएंगी.

Mother's day special gift
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

Mother’s Day Special: हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है. इस साल 10 मई को मदर्स डे मनाया जाता है. ये एक ऐसा दिन है जो पूरी तरह से मां के नाम होता है. सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि आखिर उन्हें ऐसा क्या गिफ्ट दें जिससे वह सचमुच खुश हो जाएं? अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे खूबसूरत और भावनात्मक गिफ्ट्स से आइडिया के बारे में, जिसे देख आपकी मां खुश हो जाएंगी.

हैंडमेड कार्ड या लेटर
शब्द कई बार वो कर जाते हैं जो महंगे तोहफे नहीं कर पाते. एक प्यारा सा कार्ड या हाथ से लिखा लेटर जिसमें आपने मां के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हों. ये उनकी जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा बन सकता है.

अपने हाथों से खाना खिलाएं
क्या कभी अपनी मां को हाथों से खाना खिलाया है? अगर नहीं तो, मदर्स डे के मौके पर आप ये काम कर सकते हैं. सबसे पहले तो उनकी पसंद का कुछ बनाएं. इसके बाद उनके साथ बैठकर अपने हाथों से उन्हें खाना खिलाएं. ये पल उनके लिए काफी खुशी भरा और इमोशनल होगा.

ब्यूटी और स्किन केयर किट
अगर आपकी मां को खुद का ख्याल रखना पसंद है तो कोई अच्छा स्किनकेयर या हेयरकेयर किट उन्हें जरूर पसंद आएगा. इसके अलावा आप होम स्पा सेट भी गिफ्ट कर सकते हैं.

घर के काम को आसान बनाने वाले गिफ्ट
मदर्स डे के मौके पर आप अपनी मां को रोजमर्रा के कुछ कामों को आसान बनाने वाले गिफ्ट कर सकते हैं.

सरप्राइज गिफ्ट दें
मदर्स डे पर आप उनके लिए उनकी पसंद की कोई चीज भी गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें साड़ी, जूलरी, किचन आइटम या फिर उनकी पसंद का कोई फूड. ये देखकर उनके आंखों से आंसू छलक जाएंगे.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED