मुंबई के वरली में शुरू की गई अनोखी मुहिम...गरीब लोगों को मिलेगा निःशुल्क सामान

भारत में पिछले कुछ सालो में मॉल से खरीदारी करने का चलन काफी प्रचलित हुआ है. ऐसे में मॉल में भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए काफी अलग-अलग योजनाओं के तहत ग्राहकों को लुभाया जाता है मगर मॉल से खरीदारी करना हर वर्ग के लिए मुमकिन नहीं हो पाता है.

पारस दामा
  • मुंबई,
  • 19 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST
  • लोगों को दी गई मॉल जैसी सुविधा
  • फाउंडेशन ने बनाए नियम

भारत में पिछले कुछ सालो में मॉल से खरीदारी करने का चलन काफी प्रचलित हुआ है. ऐसे में मॉल में भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए काफी अलग-अलग योजनाओं के तहत ग्राहकों को लुभाया जाता है मगर मॉल से खरीदारी करना हर वर्ग के लिए मुमकिन नहीं हो पाता है. ऐसे में अब मुंबई में वंचित और गरीब वर्ग के लोगों के लिए एक अनोखी मुहिम शुरू की है. इसके तहत इन गरीब वर्ग के लोगों को मॉल जैसी सुविधा दी जाएगी.

लोगों को दी गई मॉल जैसी सुविधा
मुंबई के वरली इलाके में गरीब वर्ग के लोगों के लिए मॉल जैसी सुविधा शुरू की गयी है, जहां इन लोगों के लिए कपड़े ,घर की चीजें और बाकी सामान का प्रबंध किया गया है. यह सामान भारत के अलग-अलग कोने से लोगों की तरफ से दान किया जाता है और मुंबई में live to give foundation द्वारा इसको लोगों को दिया जाता है.

फाउंडेशन ने बनाए नियम
यह मॉल  जैसी सुविधा live to give foundation द्वारा शुरू की गयी है. जहां यह आ कर गरीब वर्ग  के लोग नि: शुल्क सामान ले जा सकते हैं. वहीं यहां कुछ नियम भी बनाए गए हैं. यहां 1 व्यक्ति सिर्फ 10 चीजें ही ले सकता है. वही यह सुविधा हर सप्ताह के शनिवार को ही उपलब्ध रहेगी. live to give foundation का कहना है की यह सुविधा इसलिए शुरू की गयी है ताकि उन लोगों की मदद हो पाए जो महंगी चीजें नहीं खरीद पाते हैं. ऐसे में उन लोगों की मदद करने के लिए यह मुहिम शुरू की गयी है.

 

Read more!

RECOMMENDED