7 साल पहले फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्यार, विदेश जाकर दुल्हन की फैमिली को मनाया, अब भारत में हुई शादी

7 साल पहले बिहार के मुंगेर के एक युवक की दोस्ती फिलीपींस की एक युवती से हुई. पहले दोनों बातचीत हुई. धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया. इसके बाद युवक की भारत में नौकरी लग गई. युवक ने पैसे जुटाए और फिलीपींस गया और लड़की की फैमिली के साथ रहा. जब लड़की वाले शादी के लिए राजी हो गए तो युवक लड़की को लेकर बिहार आया. अब दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई है.

Munger News
gnttv.com
  • मुंगेर,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

बिहार के मुंगेर के एक युवक की फेसबुक पर फिलीपींस की एक लड़की से दोस्ती हुई. दोनों की बातचीत 7 साल तक चलती रही. इस दौरान दोनों को प्यार हो गया. इसके बाद युवक फिलीपींस गया और लड़की की फैमिली के साथ वक्त बिताया. उसके बाद दोनों बिहार लौटे और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की.

7 साल पहले फेसबुक पर हुई दोस्ती-
मुंगेर के असरगंज इलाके के मिल्की टोला के रहने वाले पेशे से इंजीनियर ऋषि और फिलिपींस के रिजाल शहर में टीचर 25 साल सारा पाउलीन क्रूज कारीयागा की शादी की चर्चा खूब हो रही है. विदेशी दुल्हन के पति बने ऋषि को सारा से करीब 7 साल पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी. तब ऋषि 12वीं में पढ़ाई करता था. सारा और ऋषि में फेसबुक के माध्यम से चैटिंग होने लगी और धीरे-धीरे दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई.

ऑनलाइन बातचीत हुई मोहब्बत-
वक्त के साथ साथ दोनों एक दूसरे में समझने लगे और ऑनलाइन बातें होते-होते प्यार हो गया. वहीं, सालों तक यह सिलसिला चलता रहा. लेकिन दोनों प्रेमी जोड़े को एक दूसरे से मिलने की कसक हमेशा रहती थी. दोनों चाह कर भी एक दूसरे से मिलने में असमर्थ थे. 

नौकरी लगी तो फिलीपींस पहुंचा युवक-
पढ़ाई पूरी होने के बाद ऋषि की नौकरी एशियन पेंट्स में बतौर इंजीनियर लग गई. आर्थिक स्थिति ठीक होने के बाद ऋषि फिलीपींस जाने की मन बनाया. वहीं, करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च करने के बाद ऋषि ने अपना पासपोर्ट और वीजा बनवाया. जिसके बाद 21 मई 2025 को फिलीपींस पहुंचा, जहां एनएआईए एयरपोर्ट पर सारा ने ऋषि को रिसीव कर अपने घर ले गई.

लड़की की फैमिली के साथ रहा युवक-
इस दौरान ऋषि 12 दिनों तक सारा के परिवार के साथ रहा और शादी का प्रस्ताव रखा. जिसके बाद सारा के पिता बेनेडिक क्रूज केरीयागा और मां मैरी जैन क्रूज केरीयागा ने हामी भरी. इसके बाद ऋषि वापस भारत लौट आया. वहीं, सारा ने ऋषि के साथ फिलीपींस में बिताए पलों को अपने यूट्यूब पर भी शेयर किया करती थी. वहीं, शादी की तारीख तय होने के बाद ऋषि फिर से फिलीपींस गया और सारा को अपने साथ लेकर भारत आ गया, जहां रविवार को हवेली खड़गपुर के पंचवदन मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ शादी की.

भारत में हुई दोनों की शादी-
विदेशी बहू को पाकर ऋषि के परिवार और आसपास के लोग बेहद खुश हैं. ऋषि की फैमिली का कहना है कि उन्हें फेसबुक के जरिए 2017 में फिलिपींस की लड़की सारा पाउलीन क्रूज केरीयागा से दोस्ती हुई. दोनों के बीच फेसबुक के माध्यम से ही लगातार चैटिंग के बाद प्रेम हो गया और रविवार को हवेली खड़गपुर के पंचवदन मंदिर में महादेव के समक्ष दोनों सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई. उन्होंने भारतीय परंपरा के अनुसार शादी की. 

बहुभोज की तैयारी-
अब ऋषि के परिवार वाले इस खुशी के मौके पर बहुभोज का आयोजन कर रहे हैं, ताकि उनकी विदेशी बहू को भारतीय परंपरा और संस्कृति का एहसास हो और आगे चलकर वो भी इस जिम्मेदारी को निर्वहन कर सकें. ऋषि की मां ने बताया कि मेरी बहू थोड़ी हिंदी भी बोलती है और जो नहीं बोल पाती है, तो मेरा बेटा मुझे समझाता है. उसे खाने में चावल बहुत पसंद है. हालांकि अब तक उसे किचन में प्रवेश नहीं कराया गया है, क्योंकि हिंदू मान्यताओं के अनुसार शादी के चौथे दिन की पूजा होने के बाद ही दुल्हन को किचन में एंट्री मिलती है. परिवार वालों ने बताया कि मेरा बेटा खुश है तो हमलोग भी खुश हैं. फिलहाल दोनों ने शादी को कोर्ट में रजिस्टर्ड कराया. 

(गोविंद कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED