Advertisement

बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर कर रहा था रोमांस, वायरल हुआ वीडियो तो दर्ज हो गई FIR, अब काटने पड़ेंगे थाने के चक्कर

पटना में जेपी गंगा पथ पर खतरनाक स्टंट के साथ बाइक की टंकी पर एक लड़की को बैठाकर रोमांस करना बाइक सवार को पड़ा भारी, स्टंट करने वाले बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की. पटना में जेपी गंगा पथ मरीन ड्राइव पर खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.

patna Bike Rider Booked
gnttv.com
  • पटना ,
  • 08 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST
  • बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर रोमांस और स्टंट
  • लड़की को टंकी पर बैठाकर स्टंट करने वाले पर FIR

बिहार के पटना के जेपी गंगा पथ यानी मरीन ड्राइव पर बाइक से खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया. बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर सड़क पर रोमांस और स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के बाद बाइक मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मामला 5 सितंबर 2026 की शाम का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक बाइक चलाता नजर आ रहा है, जबकि एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई है. दोनों सड़क पर चलती बाइक पर रोमांस करते और खतरनाक तरीके से स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. इसके बाद यातायात पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की.

बाइक नंबर से पहुंची पुलिस आरोपी तक
जांच के दौरान पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रही बाइक की पहचान की. यह स्प्लेंडर मोटरसाइकिल थी, जिसका नंबर BR01JU-7693 है. पुलिस के मुताबिक, बाइक के मालिक की पहचान पटना सिटी के मोगलपुरा निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है. पुलिस की जांच में सामने आया कि 5 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे कृष्णा घाट से दीघा गोलंबर की ओर जाने वाले जेपी गंगा पथ पर यह खतरनाक स्टंट किया गया था.

युवक और अज्ञात युवती पर केस
मामले में यातायात थाना गांधी मैदान में दीपक कुमार और बाइक पर सवार अज्ञात युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने कांड संख्या 203/26 के तहत BNS-2023 की धारा 281 में मामला दर्ज किया है. मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है.

पुलिस ने युवाओं को दी चेतावनी
पटना यातायात पुलिस ने युवाओं और आम लोगों से सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट नहीं करने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि सड़क पर इस तरह की हरकत न सिर्फ स्टंट करने वालों के लिए बल्कि दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है.

24 घंटे निगरानी, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार शहर के प्रमुख मार्गों पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) और सोशल मीडिया टीम के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है. सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

-सुजीत कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement