Advertisement

Prayagraj: इंसान तो इंसान, गर्मी से जानवर भी परेशान! प्रयागराज में घोड़ों के लिए लगाए गए कूलर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहां इंसानों के साथ जानवर भी गर्मी से परेशान हैं. पुलिस लाइन में घोड़ों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए कूलर लगाए गए हैं. 16 घोड़ों के लिए 8 कूलर और पंखे लगाए गए हैं. इसके अलावा दूसरे उपाय भी किए जा रहे हैं.

Coolers were installed for horses
gnttv.com
  • प्रयागराज,
  • 12 जून 2025,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर बरपा रही है. कई जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. लोग घरों में कैद हो गए हैं. लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. घरों में भी गर्मी से राहत के लिए लोग कूलर या एसी का इस्तेमाल रहे हैं. इंसान तो इंसान, जानवर भी गर्मी से बेहाल हैं. जानवरों के लिए भी गर्मी से राहत दिलाने के लिए व्यवस्था करनी पड़ रही है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भीषण गर्मी से राहत के लिए पुलिस लाइन के घोड़ों के लिए कूलर लगाए गए हैं

घोड़ों के लिए लगाए गए कूलर-
प्रयागराज पुलिस लाइन में घोड़ों को गर्मी से राहत के लिए कूलर लगाए गए हैं. पुलिस लाइन में तैनात 16 घोड़ों के लिए 8 कूलर और पंखे लगाए गए हैं, ताकि गर्मी से इन बेजुबान जानवरों राहत मिल सके. निरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि घोड़ों को गर्मी से बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है और पूरी कोशिश की जा रही है कि घोड़ों को राहत मिले. 

आपको बता दें कि प्रयागराज में तापमान 44-45 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे इंसान और जानवर दोनों परेशान हैं.
 
कूलर के अलावा दूसरे उपाय भी-
घोड़ों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए सिर्फ कूलर ही नहीं लगाया है, बल्कि इसके साथ दूसरे उपाय भी किए जा रहे हैं. घोड़ों के लिए कूलर लगाने के साथ-साथ उन्हें नियमित रूप से नहलाया जा रहा है और पानी दिया जा रहा है. इसके साथ ही उनको ग्लूकोन-डी और नमक भी दिया जा रहा है, जिससे इनको खाना पचाने और बॉडी टेंपरेचर मेंटेन रखने में मदद मिलेगी. आपको बता दें कि इस घोड़ों का इस्तेमाल महाकुंभ में भी किया गया था. इन्होंने सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी.

भीषण गर्मी में स्वास्थ्य का ख्याल कैसे रखें?
डॉक्टर भीषण गर्मी में स्वास्थ्य का ख्याल रखने के सुझाव दे रहे हैं. डॉक्टर का कहना है कि गर्मी के कारण शरीर पर कई तरह के असर हो सकते हैं, जैसे डिहाइड्रेशन, हिट रैश, मसल्स क्रैम्प्स, हिट एक्जॉशन और हिट स्ट्रोक. डॉक्टर ने बताया कि हिट स्ट्रोक एक गंभीर स्थिति है, जिसमें शरीर का तापमान 103-104 डिग्री तक पहुंच सकता है और ब्रेन इसे रेगुलेट नहीं कर पाता. उन्होंने सलाह दी कि गर्मी में अधिक पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और धूप से बचें.

(पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement