Advertisement

ट्रेन में बिना टिकट पकड़ी गई महिला टीचर तो टीटीई से उलझ गई, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक महिला टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है. महिला ट्रेन के एसी बोगी में बिना टिकट सफर कर रही थी. जब टीटीई ने टिकट मांगा तो महिला टीटीई से उलझ गई. टीटीई ने महिला वीडियो बना लिया.

Viral Video
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर,
  • 07 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

सोशल मीडिया पर ट्रेन में सफर कर रही एक महिला टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है. महिला बिना टिकट के ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही थी. जब टीटीई ने टिकट मांगा तो महिला टीटीई से भिड़ गई. टीटीई ने पूरा वीडियो रिकार्ड कर लिया.

बिना टिकट ट्रेन में महिला टीचर-
रांची से गोरखपुर जा रही ट्रेन संख्या 18629 एक्सप्रेस में सिवान स्टेशन पर एक महिला टीचर बिना टिकट के एसी कोच में चढ़कर यात्रा कर रही थी. इस बीच जब टिकट चेकिंग के लिए टीटीई पहुंचे तो महिला से टीचर से टीटीई ने टिकट दिखाने को कहा. जिसपर वो उलझ गई और विवाद खड़ा कर दी. इसपर टीटीई ने बिना टिकट एसी कोच में यात्रा कर रही महिला टीचर का वीडियो बनाकर टिकट की मांग करने लगा. 

महिला ने टीटीई का मोबाइल छीनने की कोशिश की-
कुछ देर बहस होने के बाद महिला टीचर को ये एहसास हुआ कि उसका वीडियो बन रहा है तो टीटीई को महिला वीडियो बनाने से मना करते हुए टीटीई के मोबाइल पर झपट्टा मार दिया. इसके बाद कोच से निकलने लगी. टीटीई ने महिला के बारे में कंट्रोल को सूचना दी. आरपीएफ देवरिया स्टेशन पर महिला टीचर से पूछताछ की. इस बीच महिला टीचर अपने परिजनों को कॉल करके देवरिया स्टेशन पर बुला ली थी और आरपीएफ सामने भी हंगामा करने लगी.

पूरा मामला समझिए-
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दिलचस्प बात ये है कि उक्त महिला टीचर घटना के दूसरे दिन भी बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ी गई. जिसे बाद में टीटीई ने पेनल्टी लगाकर छोड़ दिया. दरअसल देवरिया के रामगुलाम टोला की रहने वाली महिला टीचर प्रतिदिन सिवान के स्कूल में पढ़ाने के लिए ट्रेन से आती जाती है. 4 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 18629 रांची गोरखपुर एक्सप्रेस में सिवान में महिला टीचर एसी कोच में चढ़ी थी. ट्रेन जब सिवान से खुली तो TTE महिला टीचर से टिकट दिखाने के लिए कहा तो महिला टीचर टीटीई से उलझ गई. इसके विवाद बढ़ा तो टीटीई ने उक्त महिला टीचर का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. यह देख कर महिला टीचर ने टीटीई को धमकाते हुए उसके मोबाइल पर हाथ मार दिया. फिर एसी कोच से जाने लगी. इसके बाद टीटीई ने उक्त घटना की जानकारी कंट्रोल को दी. 

सोशल मीडिया पर इंडिया टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गनाइजेशन ने लिखा कि महिला टीचर टीटीई के साथ हाथापाई करते हुए चलती ट्रेन की चेन पुलिंग करने की कोशिश भी की. 

बहरहाल कंट्रोलरूम के सूचना पर देवरिया आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने महिला पुलिस के साथ आरपीएफ की टीम को स्टेशन भेजे. देवरिया स्टेशन पर महिला टीचर के उतरने के बाद आरपीएफ की टीम पूछताछ कर ही रही थी कि महिला टीचर ने अपने पिता और परिजनों को स्टेशन पर बुलाकर फिर से हंगामा करने लगीं. बाद में आरपीएफ के द्वारा समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया. लेकिन मामला यही नहीं थमा, दूसरे दिन फिर उक्त महिला टीचर बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ी गई. हालांकि विवाद तो नहीं हुआ. अब इस वायरल वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement