Advertisement

Marriage in Hospital: शादी से पहले सीढ़ियों से गिरी दुल्हन, दोनों हाथ फ्रैक्चर, दूल्हे ने अस्पताल में ही भर दी मांग

कोटा में कुछ अजीबोगरीब स्थिति में एक जोड़े का विवाह अस्पताल में कराया गया क्योंकि दुल्हन का इलाज इसी अस्पताल में चल रहा है.

Wedding in hospital
gnttv.com
  • कोटा,
  • 13 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST
  • शादी से पहले ही सीढ़ियों से गिर गई दुल्हन 
  • दूल्हे का परिवार कर रहा देखभाल

आपने लोगों की शादियां अब तक मंदिर, गुरुद्वारों, घर या होटलों में होती देखी होंगी. आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी शादी के बार में जो अस्पताल में हुई है. राजस्थान में कोटा शहर के एसबीएस अस्पताल में यह शादी देखने को मिली है. 

यहां अस्पताल में भर्ती एक दुल्हन से शादी करने के लिए दूल्हा बारात लेकर पहुंचा. परिजनों की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन ने विवाह की रस्में पूरी कीं. हॉस्पिटल में कमरा बुक करके उसे सजाया गया, जहां विवाह  की रस्में हुई. फिलहाल दुल्हन का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सीढ़ियों से गिर गई दुल्हन 
आपको बता दें कोटा जिले के रामगंजमंडी इलाके के भावपुरा निवासी पंकज की शादी शनिवार को रावतभाटा निवासी मधु राठौर से होनी थी. बीते 1 सप्ताह से शादी के रस्में दोनों के घरों में चल रही थी. शनिवार को पंकज की बिंदोरी निकली और रविवार को फेरे होने थे. 

इस समय दुल्हन मधु रावतभाटा में सीढ़ियों से गिर गई. उसके दोनों हाथ फैक्चर हो गए और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं. तत्काल उसके परिजन उसे लेकर कोटा पहुंचे. कोटा के एमबीएस अस्पताल में दुल्हन को भर्ती करवाया गया. पंकज के पिता शिवलाल राठौर और मधु के पिता रमेश राठौर ने बातचीत की, जिसके बाद दोनों के विवाह की रस्में अस्पताल में ही करवाना तय किया गया.

दूल्हे का परिवार कर रहा देखभाल
पंकज के कोटा निवासी जीजा राकेश राठौर ने बताया कि दोनों परिवारों ने दुर्घटना के बाद तय किया कि मधु और राकेश का विवाह अस्पताल में ही करवा दिया जाए. इसके लिए उन्होंने पहले कमरा बुक किया और उसे सजाया गया. वहां पर शादी की रस्में हुई. 

व्हीलचेयर पर बैठी दुल्हन और दूल्हे ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई. इसके बाद पंकज ने मधु को मंगलसूत्र पहनाकर उनकी मांग में सिंदूर भरा. हालांकि, मधु चल पाने में अभी असमर्थ थीं, ऐसे में सात फेरों की रस्म नहीं हो सकी. दुल्हन अगले कुछ दिनों अस्पताल में ही भर्ती रहेगी. ऐसे में दूल्हा और उसके परिवार वाले भी दुल्हन की देखभाल करेंगे.

(संजय वर्मा की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement