Advertisement

Ratlam: सीएम के काफिले की 19 कारों में डीजल की जगह भरा पानी, कुछ दूरी के बाद बंद हो गईं सभी गाड़ियां

मध्य प्रदेश के रतलाम में सीएम मोहन यादव के काफिले में शामिल 19 गाड़ियों में डीजल की जगह पानी भर दिया गया. ये सभी गाड़ियां कुछ दूर चलने के बाद बंद हो गई. जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि इसमें डीजल की जगह पानी डाला गया है. इसके बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन ने पेट्रोल पंप की जांच की तो उसमें डीजल से ज्यादा पानी मिला.

CM Mohan Yadav
gnttv.com
  • रतलाम,
  • 27 जून 2025,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

मध्य प्रदेश के रतलाम में आज यानी 27 जून को होने वाली रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव-एमपी राइज 2025 में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री के लिए लगाए जाने वाहनों के काफिले मे डीजल की जगह पानी भरने का मामला सामने आया है. काफिले के लगभग 19 गाड़ियां रात को डीजल भरवाने ढोसी गांव के पास भारत पेट्रोल पम्प पर गए थे, जहां डीजल भरवाने के बाद सभी गाड़ियां कुछ दूर जाकर अचानक से बंद हो गई. गाड़ी ड्राइवरों ने इसकी शिकायत पेट्रोल पंप पर की.

डीजल की जगह पानी भरा-
सीएम काफिले के वाहनों में गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. सभी वाहनों से डीजल खाली करवाया गया तो उनमें पानी निकला. इससे हड़कंप मच गया. पेट्रोल पंप पर वाहनों के टैंक खुलने से गैराज जैसे हालत हो गए थे. इसके साथ कुछ अन्य ट्रक ड्राइवर भी यही शिकायत लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे थे.

रतलाम में है सीएम मोहन यादव का दौरा-
रतलाम मे रिजनल कॉन्क्लेव आयोजित हो रही हैं. जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे. सीएम के काफिले के लिए इंदौर से करीब 19 इनोवा कार को बुलवाया गया था. इन्हीं कारों में गुरुवार रात पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया गया. लेकिन कुछ दूर चलने के बाद सभी गाड़ियां अचानक से बंद होने लगीं. मौके पर पहुंचे प्रशासन ने जांच की तो पता चला कि इन गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी भर दिया गया है. इसके बाद प्रशासन ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया. इंदौर से दूसरी गाड़ियों का अरेंजमेंट किया.

बारिश के पानी के रिसाव की बात कही-
घटना रात करीब 10 बजे की है. डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर ये घटना हुई. इसकी जानकारी मिलते ही भारत पेट्रोलियम के एरिया अधिकारी भी पहुंचे. नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आनंद गोरे और दूसरे अफसर मौके पर पहुंचे. गाड़ियों के डीजल टैंक खुलवाए गए. मालूम पड़ा कि गाड़ी में 20 लीटर डीजल डलवाया तो उसमें 10 लीटर पानी निकला. यह स्थिति सभी गाड़ियों में दिखीं.

इस दौरान एक ट्रक ने भी करीब 200 लीटर डीजल डलवाया था. वह भी थोड़ी दूर चलने के बाद बंद हो गया. तब अधिकारियों ने भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर श्रीधर को बुलाया. उनके सामने डीजल टैंक में बारिश के पानी का रिसाव होने की बात पेट्रोल पंप के कर्मचारी कर रहे थे.

(विजय मीणा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement