यदि आप हर दिन एक जैसा नास्ता खाकर बोर बोर हो गए हैं, कुछ चटपटा खाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए हम सबसे हेल्दी और यम्मी नाश्ता बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. इस नास्ता को बनाना बहुत ही आसान है. तेल और मसाला का भी बहुत कम इस्तेमाल किया जाता है. इससे यह सेहत के लिए भी अच्छा होता है. बाहर से लाइट क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट सूजी कटलेट को खाने पर मजा आ जाएगा. हम आज आपको सूजी कटलेट बनाने की विधि बता रहे हैं. इस सूजी कटलेट को जो भी खाएगा आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेगा. सूजी कटलेट को बनाने के लिए सूजी, आलू, गाजर और फ्रेश सब्जियों की जरूरत पड़ती है. यहां आप जान सकते हैं सूजी कटलेट बनाने की रेसिपी.
सूजी कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1. सूजी
2. उबला हुआ आलू, मैश किया हुआ
3. गाजर, बारीक कद्दूकस
4. मटर, उबले हुए
5. हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
6. अदरक, कद्दूकस
7. हरा धनिया, बारीक कटा
8. लाल मिर्च पाउडर
9. गरम मसाला
10. नमक स्वादानुसार
11. सरसों तेल
12. पानी
सूजी कटलेट बनाने की विधि
सूजी कटलेट को बनाने के लिए आपको सबसे पहले गैस या चूल्हे को जलाना होगा. इसके ऊपर एक पैन में पानी डालकर गर्म करना पड़ेगा. इसके बाद इस पानी में थोड़ा सा नमक डलाकर पानी में उबाल आने देना होगा. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे सूजी डालते हुए लगातार चलाना होगा ताकि ताकि गांठें न बनें. आपको पानी में सूजी को गाढ़ा होने तक पकाना होगा. इसके बाद गैस को बंद कर दें. अब सूजी को ठंडा होने दें. सूजी और पानी का मिश्रण जब हल्का ठंडा हो जाए, तब इसमें मैश किया हुआ आलू, कद्दूकस गाजर, उबला हुआ मटर, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस अदरक, बारिक कटा हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें. इन सभी चीजों को बढ़िया तरह से मिलाकर एक सॉफ्ट आटा जैसा मिश्रण तैयार कर लें.
इसके बाद इस मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लें और अपनी पसंद के अनुसार गोल, ओवल या टिक्की जैसा शेप दें. यदि यह मिश्रण हाथों में चिपक रहा हो तो हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा सकते हैं. इतना करने के बाद एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गर्म करें और उस पर थोड़ा सा सरसों का तेल लगाएं. फिर तैयार कटलेट्स को तवे पर रखें और मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंके. आपको मालूम हो कि कटलेट्स डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं होती है. इस तरह से सूजी कटलेट खाने के लिए तैयार है.