अक्सर लोग रात में जब रोती बनाने के लिए आटा गूंथते है, तो कई बार होता है कि रोटी पूरी बन जाती हैं लेकिन गूंथा हुआ आटा बचा रहा है. अब ऐसे में कुछ लोग उसे फ्रिज में रख देते हैं यह सोचकर कि अगले दिन इसी आटे की रोटी बनाएंगे. लेकिन अगले दिन उस बचे हुए आटे की बनी रोटी में उतना स्वाद होता नहीं है. फिर दिमाग में आता है कि फ्रेश आटा गूंथ लिया जाए, लेकिन अगर ऐसा किया तो पहले के आटे का क्या होगा.
आज हम आपको उस आटे से जुड़ी एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसको अगर आपने खा लिया, तो शायद गूंथा हुआ आटा बच जाने पर फिक्र नहीं होगी, क्योंकि अगले दिन एक नई डिश बना सकेंगे. इस रेसिपी से बनी डिश का स्वाद बिलकुछ चाऊमीन और पास्ता जैसा होता है. इसलिए यह बच्चों को तो खूब ही पसंद आती है. तो चलिए कैसे बना सकते हैं आप इस रेसिपी बताते हैं.
तैयार करें आटे की शीट
इस डिश को बनाने के लिए रात का बचा हुआ सख्त आता लें, उसके ऊपर थोड़ा सा सूखा आटा डालें और उसे मिला लें. अब इस आटे की लोई बना लें. अब लोई पर सूखा आटा डालें और उसे चकले पर बेल लें. ध्यान रहे कि बेलते समय आटा ज्यादा पतला न रहे. उसे थोड़ा मोटा रहने दें.
अब इस आटे से स्केवयर शेप में पीस काट लें. अब हर पीस के कोनों से एक-दूसरे से मिला लें. अब आपके पास एक नए डिजाइन में पासता जैसा शेप का आटा तैयार हो जाएगा. या फिर किसी और शेप में भी तैयार कर सकते हैं.
बचा हुआ पानी भी आएगा काम
अब गैस पर कड़ाही में पानी गर्म करें. पानी में नमक भी मिला लें. अब पानी उबलने लगे तो उसमें से पास्टा शेप आटा डाल दें. थोड़ी देर उसे पानी में पकने दें. जब पक जाए तो उन्हें पानी से बाहर निकाल लें. लेकिन बचे हुए पानी को फेंके नहीं.
सब्जियां लाएंगी डिश में स्वाद
अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें. उसमें जीरा डाल चटकने का इंतजार करें. उसके बाद कटा हुआ प्याज मिला कर भूनें. साथ ही कटी हुई हरी मिर्च मिला लें. इसके बाद आप चाहें तो इसे बच्चों के लिए हेल्दी बनाने के लिए सब्जी काट कर भी डाल सकते हैं. इसके बाद अपने स्वादानुसार नमक डालें. साथ ही थोड़े मसाले. अब इन सबकी भुनाई करें.
जानें कैसे करें सर्व
सब्जियों की भुनाई हो जाने के बाद इसमें पहले का बचा हुआ पानी डालें और उसमें आटा के पास्ता शेप डिशाइन पीस को मिला दें. इसके बाद पैन को थोड़ी देर के ढक दें, जिससे सब्जियां और आटा अच्छे से पक जाएं. इससे बाद उसे हरा धनिया के साथ गार्निश करें. चाहें तो सर्व करते समय ऊपर से चीज़ भी ग्रेट करके सर्व कर सकते हैं.