Chilli Potato Recipe: इस तरह तैयार करें आलू, सॉस में डाले ये एक सीक्रेट.. चिल्ली पोटैटो बनेंगे एकदम टेस्टी

कुछ नया व चटपटा खाने का मन करता है तो आप ऐसे में चिल्ली पोटैटो घर पर इस तरीके से आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Chilli Potato Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST

हर दिन एक जैसा खाना खाते-खाते अक्सर लोग बोर हो जाते हैं और कुछ नया व चटपटा खाने का मन करता है. ऐसे में चिल्ली पोटैटो एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह एक इंडो-चाइनीज स्नैक है जो बाहर से कुरकुरा, अंदर से नरम और स्वाद में हल्का तीखा-मीठा होता है. खास बात यह है कि इसे घर पर भी बहुत आसानी से बनाया जा सकता है और इसका स्वाद बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा आता है. अगर आप शाम के स्नैक या पार्टी के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई कर सकते हैं.

चिल्ली पोटैटो बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस डिश को बनाने के लिए 4–5 आलू (लंबे फ्रेंच फ्राइज की तरह कटे हुए), 2–3 टेबल स्पून कॉर्नफ्लार, 1 टेबल स्पून मैदा, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार और तलने के लिए तेल की जरूरत होती है. 

तड़का और सॉस तैयार करने के लिए बारीक कटा हुआ लहसुन और अदरक, 1–2 हरी मिर्च, लंबी कटी हुई प्याज और शिमला मिर्च, 1 टेबल स्पून टमाटर सॉस, 1 टेबल स्पून रेड चिल्ली सॉस, 1 टीस्पून सोया सॉस, 1 टीस्पून सिरका और स्वाद बैलेंस करने के लिए थोड़ा शहद या चीनी लिया जाता है. गार्निश के लिए हरा प्याज और सफेद तिल का उपयोग किया जा सकता है.

आलू को कुरकुरा बनाने का तरीका
चिल्ली पोटैटो बनाने के लिए सबसे पहले आलू को फ्रेंच फ्राइज की तरह लंबा काट लें और उन्हें 15–20 मिनट के लिए ठंडे पानी में भिगोकर रखें. ऐसा करने से आलू का स्टार्च निकल जाता है और फ्राइज ज्यादा कुरकुरे बनते हैं. इसके बाद आलू को निकालकर कॉर्नफ्लोर, मैदा, नमक और काली मिर्च के साथ अच्छी तरह कोट करें. अब कढ़ाही में तेल गर्म करके इन आलुओं को डीप फ्राई करें और सुनहरा व कुरकुरा होने तक तल लें.

कैसे तैयार करें सॉस और तड़का
एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूनें. इसके बाद इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालें और कुछ देर तक चलाते हुए पकाएं ताकि उनका स्वाद बना रहे लेकिन वे ज्यादा नरम न हों. अब पैन में टमाटर सॉस, रेड चिल्ली सॉस, सोया सॉस और सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं. स्वाद को संतुलित करने के लिए इसमें थोड़ा शहद या चीनी भी मिला सकते हैं.

परोसने का बेस्ट तरीका
जब सॉस तैयार हो जाए तो उसमें तले हुए आलू डालें और अच्छे से टॉस करें ताकि हर आलू का टुकड़ा सॉस से अच्छी तरह कोट हो जाए. आखिर में ऊपर से हरा प्याज और सफेद तिल डालकर गार्निश करें. गरमा-गरम चिल्ली पोटैटो शाम के स्नैक, पार्टी स्टार्टर या बच्चों के टिफिन के लिए एकदम परफेक्ट डिश है.

 

Read more!

RECOMMENDED