Chocolate Gulab Jamun Recipe: इस तरह से बनाएं गुलाब जामुन.. शुगर के मरीज भी बोलेंगे 'एक और प्लीज', जानें पूरी रेसिपी

अगर आप किसी खास अवसर, त्योहार या पार्टी के लिए कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो चॉकलेट गुलाब जामुन एक बेहतरीन फ्यूजन वाली मिठाई है.

Chocolate Gulab Jamun Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

चॉकलेट गुलाब जामुन एक खास फ्यूजन मिठाई है जिसमें गुलाब जामुन के साथ चॉकलेट का स्वाद जोड़ा जाता है. यह मिठाई इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और फूड रील्स पर काफी ट्रेंड कर रही है. इसका स्वाद सामान्य गुलाब जामुन से थोड़ा अलग और अधिक रिच होता है. 

अगर आप किसी खास अवसर, त्योहार या पार्टी के लिए कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो चॉकलेट गुलाब जामुन एक बेहतरीन ऑप्शन है. खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और ऊपर से डाला गया चॉकलेट सिरप इसके स्वाद को और भी खास बना देता है.

चॉकलेट गुलाब जामुन बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स
इस मिठाई को बनाने के लिए आपको 1 कप मावा या खोया, 2 बड़े चम्मच मैदा, 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर, 1 चुटकी बेकिंग सोडा और जरूरत के अनुसार दूध चाहिए. चाशनी बनाने के लिए 1 कप चीनी, 1 कप पानी और ½ चम्मच इलायची पाउडर का उपयोग किया जाता है. इसके अलावा सजाने के लिए 2–3 बड़े चम्मच चॉकलेट सिरप और गुलाब जामुन तलने के लिए लगभग 2 कप घी या तेल की जरूरत है.

चॉकलेट गुलाब जामुन बनाने का तरीका
चॉकलेट गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मावा, मैदा, कोको पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए नरम आटे जैसा मिश्रण तैयार करें. जब मिश्रण तैयार हो जाए तो उससे छोटे-छोटे गोल बॉल बना लें.

अब एक कढ़ाही में घी या तेल गर्म करें और इन बॉल्स को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें. दूसरी तरफ एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें और उसमें इलायची पाउडर मिला दें. तले हुए गुलाब जामुन को गरम चाशनी में डालकर लगभग 15 मिनट तक रहने दें ताकि वे अच्छी तरह से रस को सोख लें.

परोसने का तरीका
जब गुलाब जामुन चाशनी में अच्छे से भीग जाएं तो उन्हें सर्विंग बाउल में निकाल लें. परोसते समय इनके ऊपर चॉकलेट सिरप डालें. चाहें तो ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

 

Read more!

RECOMMENDED