आमतौर पर तो पोहा को एक हल्का ब्रेकफास्ट ऑप्शन माना जाता है. साथ ही यह काफी जल्दी बन जाता है. लेकिन कहते हैं न कि जितनी ज्यादा मेहनत करो, उतना ही फल मिलता है. तो पोहा के साथ भी ऐसा ही, पोहा की एक रेसिपी ऐसी है, जिसमें मेहनत काफी करनी पड़ती है, लेकिन उसके बाद जो स्वाद निकल कर आता है वह आपको निकाल नागपुर ले जाता है. असल में ये रेसिपी है ही नागपुर की और यह कोई हल्की-फुल्की भूख को मिटाता नहीं बल्कि बकायदा एक मील का काम करता है. मतलब एक प्लेट दोपहर में खा लिया तो लंच की जरूरत ही नहीं. पोहा की इस खास रेसिपी का नाम है 'तरी पोहा'.
कैसे करें शुरुआत?
दरअसल यह रेसिपी दो भागों में बंटी हुई है. पहला तो है पोहा, और दूसरा है तरी. यानी सर्व करते समय पोहा के ऊपर तरी को डाला जाता है. जिसके बाद यह पूरी तरह से तरी पोहा कहलाता है.
तो इस इस रेसिपी के तरी वाली भाग को बनाने के लिए सबसे पहले काले लें. उन्हें पहले पानी से साफ कर लें. उसके बाद कुकर में चने और पानी दें. इसके बाद कुकर में नमक डाल ढक्कन लगा दें. अब कुकर की सीटी तब तक बजने दें जब तक आपके चने मुलायम न हो जाएं.
इसके बाद गैस पर पैन रखें और उसमें तेल डाल दें. उसके बाद सलाइस किया हुआ नारियल और प्याज पैन में डालें. साथ ही पैन में सूखी लाल मिर्च, काली मिर्च, लौंग और दालचीनी डाल दें. इस दौरान इन्हें पैन में पकाएं. अब पैन में लहसुन की कलियां और अदरक के टुकड़े डाल दें. अब जब पैन में सब चीज़ें पक जाएं तो सबको एक मिक्सी के जार में डालें और पानी डाल कर ब्लैंड कर पेस्ट तैयार कर लें.
अब एक पैन में तेल डाल कर गर्म करें. उसमें जीरा और सरसों के दानें डालें और तैयार पेस्ट को पानी के साथ उसमें डाल दें. मसालों में उसमें धनिया, मिर्च, हल्दी, जीरा पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक डालें और पकाएं. बाद में ऊपर से थोड़ा गरम मसाला भी डाल दें. इसके बाद चने वाला पेस्ट इसमें डाल दें और पानी डाल कर पकने छोड़ दें. आखिर में सलाइस किया टमाटर डालें और हरा धनिया से गार्निश करें. अब आपकी तरी पूरी तरह तैयार हो चुकी है.
कैसे करें पोहा तैयार?
अब एक पैन में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें. इसके बाद इसमें जीरा, सरसों के दानें और करी पत्ता डालें. बाद में इसमें थोड़े मूंगफली के दानें की डालें. मूंगफली के पक जाने के बाद सलाइस की हुई प्याज, प्याज के मुलायम होने के स्वाद के हिसाब से नमक और हल्दी पाउडर मिलाएं. मसाले थोड़ी देर भूनने के बाद इसमें उबले हुए आलू के टुकड़े और कटी हुई हरी मिर्च डाल कर मिलाए. इसके बाद इसमें पोहा मिलाए और अच्छी तरह से मिक्स कर लें और 2-3 मिनट पकाएं. अब आपका पोहा पूरी तरह तैयार है.
सर्व करने का तरीका जानना जरूरी
सर्व करने के लिए प्लेट में पोहा निकाले और उसके ऊपर तरी को डालें. गार्निश करने के लिए थोड़ा सा हरा धनिया डालना जरूरी है. साथ ही यह भी याद रखें कि इस गर्म ही सर्व करें. इसे खाने के आपके मेहमान इसकी रेसिपी पूछे बिना आपको नहीं छोड़ेंगे.