Kacche Kele Ke Chilke Ki Chutney: भूल जाएंगे आम-पुदीना वाली चटनी.. अगर एक बार चख लिया इसे, खुद कहेंगे दोबारा बनाने को

इस चटनी को बिहार और बंगाल में बड़े चाव से खाया जाता है. इसे कई जगह 'छिलके का भर्ता' भी कहा जाता है.

Banana Peel Chutney Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

अक्सर हम सब्जियों या फलों के छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन सच यह है कि कई छिलके स्वाद और पोषण से भरपूर होते हैं. खासकर कच्चे केले के छिलके से बनने वाली चटनी एक ऐसी ट्रेडिशनल रेसिपी है, जिसे बिहार और बंगाल में बड़े चाव से खाया जाता है. इसे कई जगह 'छिलके का भर्ता' भी कहा जाता है. अगर आप एक बार इस अनोखी चटनी को बना लेंगे, तो शायद आगे से छिलकों को कभी बेकार नहीं समझेंगे. तो चलिए बताते हैं आपको इस रेसिपी के बारे में.

कच्चे केले के छिलके की चटनी न केवल टेस्टी होती है, बल्कि इसमें फाइबर और पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं. यह चटनी आपके रोज़मर्रा के खाने में एक नया फ्लेवर जोड़ती है और साथ ही वेस्ट को कम करने का शानदार तरीका भी है. हल्की तीखी और खट्टी स्वाद वाली यह डिश रोटी, दाल-चावल या पराठों के साथ बेहद अच्छी लगती है.

क्या-क्या चाहिए बनाने के लिए
इस चटनी को बनाने के लिए आपको उबले हुए कच्चे केले के छिलके, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, अदरक, काला नमक, सादा नमक, नींबू का रस या आमचूर पाउडर, सरसों का तेल और कलौंजी की जरूरत होगी. ये सभी सामग्री आसानी से घर में आसानी से मिल जाएगी और चटनी को खास स्वाद देती हैं.

छिलकों की सही तैयारी है जरूरी
सबसे पहले कच्चे केले के छिलकों को अच्छी तरह धोकर कुकर में थोड़े पानी के साथ उबाल लें. 2 सीटी आने तक पकाने से छिलकों का कसैलापन खत्म हो जाता है और वे नरम हो जाते हैं. यही स्टेप चटनी के स्वाद को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है.

मसालों से बढ़ाएं फ्लेवर
अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें लहसुन, हरी मिर्च और अदरक को हल्का भून लें. इससे मसालों का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. हालांकि अगर आप कच्चा और तेज फ्लेवर पसंद करते हैं, तो इन चीजों को बिना भुने भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

सही कंसिस्टेंसी के लिए ब्लेंडिंग
उबले हुए छिलकों को छानकर मिक्सर में डालें और उसमें तैयार मसाले, नमक और नींबू का रस मिलाएं. अब इसे बिना पानी या बहुत कम पानी के साथ दरदरा पीस लें. यह टेक्सचर चटनी को और भी स्वादिष्ट बनाता है.

पीसी हुई चटनी को एक बर्तन में निकालकर उसमें कच्चा सरसों का तेल और कलौंजी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आप चाहें तो राई या साबुत लाल मिर्च का तड़का भी लगा सकते हैं. यह आखिरी स्टेप चटनी के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. स्वाद बढ़ाने के लिए हरी मिर्च से साथ परोसें.

 

Read more!

RECOMMENDED