Lauki Bharta Recipe: लौकी से दूर भागने वाले आ जाएंगे नजदीक.. इस तरह बनाएं ये खास हेल्दी भरता, वो भी एकदम ऑयल-फ्री स्टाइल में

कई ऐसी सब्जियां होती हैं, जिन्हें खाना लोगों को पसंद नहीं. उन में ही शामिल है लौकी. लेकिन अगर उसे इस तरीके से बनाया जाए तो लिस्ट से बाहर हो जाएगी.

Lauki Bharta Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

लौकी का भरता एक ऐसी डिश है, जो टेस्ट के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखती है. आमतौर पर लौकी से बनी डिश लोगों को पसंद नहीं होती, अक्सर वह इसे बिना स्वाद वाली डिश कहती हैं. पर जब इसे मसालों के साथ पकाया जाता है, तो इसका टेस्ट बेहद शानदार हो जाता है. खास बात यह है कि यह डिश कम तेल में बनती है, जिससे यह सेहत के लिए भी एक हेल्दी ऑप्शन बन जाती है. 

गर्मियों के मौसम में लौकी शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ डाइजेशन को भी बेहतर बनाती है. लौकी से बनी इस डिश को आप रोटी, पराठा या चावल के साथ भी खा सकते हैं. अब जब ये डिश इतनी खास है, तो इसके रेसिपी जानने में देरी क्यों करें. तो चलिए आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते हैं.

लौकी भरता बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स
इस टेस्टी भरता को बनाने के लिए आपको एक मिडियम साइज़ की कद्दूकस की हुई लौकी, बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और लहसुन की जरूरत होगी. इसके अलावा जीरा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा सा तेल इस्तेमाल होगा. आखिर में गार्निशिंग में हरा धनिया डालकर इसके टेस्ट में इजाफा किया जाएगा. ये सभी इंग्रीडिएंट्स ऐसे हैं जो रसोई में आसानी के साथ मिल जाते हैं.

प्याज-लहसुन से करें शुरुआत
सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें और हल्का सा निचोड़ लें, इससे लौकी के अंदर का एक्स्ट्रा पानी निकल जाए. इसके बाद कढ़ाही में थोड़ा पानी डालकर लौकी को 8–10 मिनट तक पकाएं और फिर बचा हुआ पानी अलग कर दें. अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर चटकने दें. इसके बाद लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. फिर प्याज डालें और उसे सुनहरा होने तक पकाएं.

मसालों के साथ बढ़ेगा स्वाद
अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं. जब टमाटर अच्छी तरह गल जाएं, तब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छे से भून लें. इसके बाद पकी हुई लौकी डालें और 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें, ताकि सारे मसाले अच्छी तरह मिल जाएं.

किस तरह करें सर्व
जब भरता अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. गरमा-गरम लौकी का भरता रोटी, पराठा या फिर चावल के साथ सर्व किया जा सकता है. यह खाने में काफी हल्का होता है, लेकिन इसका टेस्ट ऐसा होता है कि हर किसी को यह पसंद आ ही जाती है.

 

Read more!

RECOMMENDED