Advertisement

चेहरे पर चाहिए Glass Skin वाला Glow? रोज चावल के पानी से मुंह धोकर देखें... फायदे जान रह जाएंगे हैरान!

राइस वॉटर में मौजूद कुछ पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. यही वजह है कि कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी राइस वॉटर का इस्तेमाल किया जाता है.

Rice water
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

चेहरे को ग्लोइंग और साफ रखने के लिए लोग कई घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. इन्हीं में चावल का पानी यानी राइस वॉटर भी शामिल है. माना जाता है कि इसमें मौजूद कुछ पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. यही वजह है कि कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी राइस वॉटर का इस्तेमाल किया जाता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि रोजाना राइस वॉटर से फेस वॉश करने के फायदे के बारे में.

कोलेजन को मिल सकता है सपोर्ट
चावल के पानी पर हुई कुछ रिसर्च में इसके स्किन के लिए फायदेमंद होने के संकेत मिले हैं. साल 2013 की एक स्टडी में कुछ समय तक चेहरे पर फर्मेंटेड राइस वॉटर का इस्तेमाल किया गया था. इसमें स्किन की सूजन कम होने और कोलेजन से जुड़े कुछ फायदे देखने को मिले. कोलेजन त्वचा को हेल्दी और जवां बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है.

एजिंग के निशान कम करने में मदद
चावल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से स्किन को बचाने में मदद कर सकते हैं. इसके चलते फाइन लाइंस और झुर्रियों जैसे एजिंग के कुछ निशान कम नजर आ सकते हैं. हालांकि, इसे किसी पक्के एंटी-एजिंग इलाज के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

ड्राई स्किन को मिल सकती है राहत
अगर आपकी स्किन अक्सर रूखी और खिंची-खिंची रहती है, तो राइस वॉटर कुछ राहत दे सकता है. इसका इस्तेमाल स्किन में नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है. इससे त्वचा पहले के मुकाबले सॉफ्ट और फ्रेश नजर आ सकती है.

घर पर कैसे बनाएं चावल का पानी
चावल का पानी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद साफ चावल में पानी डालकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें. अब चावल को छानकर पानी को एक साफ कंटेनर में रख लें. इसी पानी का इस्तेमाल चेहरा धोने के लिए किया जा सकता है. अगर आपके पास समय कम है, तो चावल उबालने के बाद बचे हुए पानी को भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस्तेमाल करने से पहले पानी को पूरी तरह ठंडा कर लें.

इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
राइस वॉटर घरेलू नुस्खा है और हर व्यक्ति की स्किन पर इसका असर एक जैसा हो, यह जरूरी नहीं है. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा सा पानी त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर पैच टेस्ट कर लें. अगर जलन, लालिमा या खुजली हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें. अगर चेहरे पर ज्यादा एक्ने, पिंपल या कोई दूसरी स्किन समस्या है, तो घरेलू नुस्खे आजमाने से पहले स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर है. साथ ही, राइस वॉटर को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा माना जा सकता है, लेकिन इससे तुरंत ग्लो मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement