Right Way to Comb Your Hair: सावधान! इस तरह से कंघी करने पर झड़ते हैं बाल, गंजा होने से बचना है तो जान लें सही तरीका

Hair Brushing Mistakes: गलत तरीकों से कंघी करने पर भी बाल झड़ते हैं. यदि आप ऐसा करेंगे तो आपको गंजा होने से कोई रोक नहीं सकता है. आइए जानते हैं बालों में कंघी करने का सही तरीका क्या है?

Right Way to Comb Your Hair
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

बालों के झड़ने की समस्या से आजकल हर कोई परेशान है. वैसे तो बाल झड़ने के कई कारण हैं लेकिन आज हम आपको गलत तरीके से बालों में कंघी करने के नुकसानों के बारे में बता रहे हैं. यदि आप गलत तरीकों से बार-बार बालों में कंघी करेंगे तो आपको गंजा होने से कोई बचा नहीं सकता है. ऐसे में यहां जान लीजिए बालों में कंघी करने का सही तरीका क्या है?

1. भूलकर भी गीले बालों में न करें कंघी
गीले बालों में भूलकर भी कंघी नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से बाल झड़ते हैं. कई बार लोग जल्दबाजी के चक्कर में बालों को धोने के बाद इन्हें सूखने नहीं देते हैं और गीले बालों में ही कंघी करने लगते हैं. यदि आप भी ऐसा कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि ऐसा करने से बाल झड़ते हैं. यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल न झड़े तो उन्हें कंघी करने से पहले हल्का सूखने दें. इसके बाद बालों में कंघी करें. बालों में कंघी करने के दौरान इस बात का ख्याल रखें कि कंघी चौड़े दांतों वाली हो. चौड़े कंघी से उलझे हुए बाल अधिक टूटेंगे नहीं.

2. गलत कंघी का इस्तेमाल
किसी भी कंघी का इस्तेमाल बालों के झाड़ने के लिए न करें. यदि आपके बाल पतले और कमजोर हैं तो सख्त कंघी या ब्रश का इस्तेमाल न करें. आपके बाल यदि घुंगराले हैं तो बारीक दांतों वाली कंघी का उपयोग न करें. हमेशा कंघी को खरीदने के समय अपने बालों को ध्यान रखें. यदि आप एक ओवरऑल बेस्ट कंघी चुनना चाहते हैं तो लकड़ी और चौड़े दांतों वाली कंघी को ही चुनें. खराब कंघी बालों में रगड़ पैदा करती है, जिससे बाल टूट सकते हैं. 

3. बालों में बार-बार न करें कंघी 
आपने देखा होगा कि कुछ लोग हमेशा अपने साथ कंघी लेकर चलते हैं और बार-बार बालों में कंघी करते हैं. बालों में बार-बार कंघी करना सही नहीं है. इससे बाल झड़ते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक दिन में बालों में दो से तीन बार से ज्यादा कंघी नहीं करने चाहिए. बहुत ज्यादा कंघी करने से बाल ड्राई और बेजान लगने लगते हैं. बार-बार कंघी करना बालों के प्राकृतिक तेल को हटाकर उन्हें सूखा और कमजोर बना सकता है.

4. ऐसे न करें बालों में कंघी
कई लोग कंघी उठाते हैं और सीधे बालों की जड़ों से सिरों तक कंघी करने लगते हैं जबकि यह सही नहीं है. ऐसा करने से बाल उलझते हैं और टूटते हैं. बालों में कंघी करने से पहले बालों के सिरे को अच्छी तरह से सुलझा लें. सिरों को सुलझाने के बाद धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ें, इससे बाल सही से सुलझते हैं. कई बार कंघी करते समय बाल हल्के से भी उलझते हैं तो लोग उनपर जोर आजमाने लगते हैं. बालों में उलझन होने पर जोर से कंघी करना बालों को कमजोर कर सकता है. बाल टूटने लग सकते हैं. ऐसे में हमेशा हल्के हाथों से कंघी करें. 

5. गंदे ब्रश या कंघी का न करें इस्तेमाल
यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल टूटे नहीं और हेल्दी रहें तो हमेशा बालों को झाड़ने के लिए साफ ब्रश और कंघी का ही इस्तेमाल करेंगे. यदि गंदे ब्रश या कंघी से बाल झाड़ेंगे तो गंदगी लौटकर आपके स्कैल्प पर ही जमा होती है और साथ ही आगे चलकर डैंड्रफ या फिर स्कैल्प से जुड़ी प्रॉब्लम्स का भी कारण बन सकती है.


 

Read more!

RECOMMENDED