उत्तराखंड के हरिद्वार के लक्सर विधानसभा सीट से विधायक रहे संजय गुप्ता अपने बड़बोलेपन और बयानबाजी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर उनकी बयानबाजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पू्र्व विधायक ने कहा कि जो मुझे वोट नहीं देगा, उसके पेट में कीड़े पड़ेंगे. फिर क्या था, उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे.
मुझे वोट नहीं दोगे तो कीड़े पड़ेंगे- संजय गुप्ता
लक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी के पूर्व विधायक संजय गुप्ता एक मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे, इस वो कुछ ऐसा बोल गए, जिसे बड़बोलापन ही कहा जा सकता है. उन्होंने मंच से कहा कि जो मुझे वोट नहीं देगा, उसे कीड़े पड़ेंगे, उसका पेट फट जाएगा. जैसे ही उन्होंने ये बयान दिया, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.
बीजेपी से विधायक रह चुके हैं संजय गुप्ता-
संजय गुप्ता बीजेपी से विधायक रह चुके हैं. साल 2022 में बसपा के उम्मीदवार शहजाद के कारण हार का मुंह देखना पड़ा था. अब चूंकि चुनाव आने वाला है तो अपने जन्मदिन के अवसर पर सुल्तानपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने जनता के सामने अपनी बात रखी. इसी दौरान उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसकी चर्चा हर तरफ होने लगी.
पानी को लेकर बोल रहे थे संजय गुप्ता-
संजय गुप्ता वे क्षेत्र में अपने द्वारा किए कार्यों का बखान किया. उन्होंने कहा कि हमने जनता के लिए शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था की है. लेकिन इस पानी को पीने के बाद भी अगर कोई उन्हें वोट नहीं देगा तो उनके पेट में प्लास्टिक के बड़े बड़े कीड़े पड़ेंगे और उसका पेट फट जाएगा. पूर्व विधायक का यह बेतुका बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: